फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धड़क' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर भाई अर्जुन के गले लग खूब रोईं जाह्नवी, श्रीदेवी होतीं तो ऐसा ना होता

Thu, 19 Jul 2018 12:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' को रिलीज होने को अब 24 घंटे से भी कम बचे हैं। बुधवार शाम को मेकर्स ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी । यहां जाह्नवी के परिवार से बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर और अंशुला कपूर मौजूद थीं । वहीं ईशान के परिवार से शाहिद कपूर, मीरा कपूर और नीलिमा अजीम पहुंची थीं ।
विज्ञापन

2 of 5
शाहिद कपूर
ईशान और जाह्नवी के परिवार के अलावा रेखा, माधुरी दीक्षित, सारा अली खान, मलाइका अरोड़ा, कार्तिक आर्यन, कुणाल खेमू और करिश्मा कपूर भी पहुंची थीं । जब 'धड़क' का ट्रेलर रिलीज हुआ था तब जाह्नवी का परिवार बहुत इमोशनल हो गया था ।
विज्ञापन

3 of 5
जाह्नवी कपूर
ऐसा ही कुछ स्क्रीनिंग पर भी हुआ । स्क्रीनिंग यश राज स्टूडियो में रखी गई थी । फिल्म खत्म हुई तो जाह्नवी रो पड़ीं और भाई अर्जुन के गले लग गईं । पिता बोनी और अर्जुन ने जाह्नवी को संभाला । जब भी जाह्नवी को अपने परिवार की जरूरत होती है तो अर्जुन सबसे आगे होते हैं ।

4 of 5
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी और ईशान ने फिल्म का जमकर प्रमोशन किया है । एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने बताया, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक्ट्रेस बनूंगी । मां भी नहीं चाहती थीं कि मैं एक्ट्रेस बनूं । मैं जब कॉलेज में थी तब मैंने एक बार अपने दोस्तों से कहा था कि मैं एक सीक्रेट एजेंट हूं । और वो बड़ी आसानी से मान भी जाते थे । ऐसे मौकों पर मेरी एक्टिंग पर कोई नहीं पकड़ पाता था ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जाह्नवी कपूर
'एक बार मैंने अपने दोस्तों से कहा था कि शकीरा मुझे बेली डांस सिखाने के लिए मुंबई आ रही है । इसके बाद मैं तुम सबको भी बेली डांस सिखाऊंगी । फिर मेरे दोस्तों के पैरेंट्स ने मॉम को कॉल करके पूछा कि सुना है आपके घर पर शकीरा आ रही है । वो कैसी है। जाह्नवी को हमारे घर भी भेजिएगा जिससे वो मेरे बच्चों को भी सिखा सके । मैं घर की कॉमेडी कैरेक्टर की तरह थी ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें