श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर आज यानी 6 मार्च को अपना 22वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। पिछले साल जाह्नवी के जन्मदिन से 15 दिन पहले 24 फरवरी को उनकी मां श्रीदेवी का निधन हो गया था। तब जाह्नवी ने अनाथ आश्रम जाकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था । इस बार जाह्नवी मंगलवार को काशी पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ की पूजा की और आशीर्वाद लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
janhvi kapoor
इसके अलावा जाह्नवी ने नाव पर बैठ सैर की। साथ ही शाम के समय बजडे़ पर बैठकर गंगा आरती देखी। दर्शन के बाद जाह्नवी मंदिर से बाहर निकलीं। यहां लाइन में लगे भक्तों ने उन्हें देखा और हाथ हिलाया। जाह्नवी ने भी अपने फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
विज्ञापन
3 of 6
janhvi kapoor
इस दौरान जाह्नवी सफेद रंग का चिकन कुर्ता और प्लाजो पहने सिंपल लुक में नजर आईं। मंदिर के बाहर लोगों ने उनकी तस्वीरें ली तो उन्होंने भी किसी को निराश नहीं किया। इसके बाद वह कचौड़ी गली की प्रसिद्ध ब्लू लस्सी की दुकान पर पहुंची ।
4 of 6
janhvi kapoor
जाह्नवी को लस्सी बहुत पसंद है । यहां उन्होंने लस्सी पी। इसके बाद जाह्नवी खारीदारी के लिए काशी की गलियों में भी घूमीं और बनारसी पान का भी स्वाद लिया। जाह्नवी ने बनारस की मशहूर टमाटर चाट का भी मजा लिया। जाह्नवी ने चाट की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लगाई है।
विज्ञापन
5 of 6
janhvi kapoor
उन्होंने स्टोरी पर लिखा, 'कुछ सपने सच जरूर होते हैं ।' शाम को पिता बोनी कपूर के साथ गंगा पूजन किया और आरती देखी। यहां गंगा सेवा निधि की ओर से अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया गया। जाह्नवी के काम की बात करें तो वो गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नजर आएंगी।
गुंजन सक्सेना देश की पहली कॉम्बैट पायलट थीं। फिल्म में जाह्नवी के अलावा अंगद बेदी और पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा जाह्नवी के पास करण जौहर की 'तख्त' भी है। इसमें जाह्नवी के अलावा रणवीर सिंह और करीना कपूर जैसे सेलेब होंगे।