फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के बीच संजय लीला भंसाली से मिलने पहुंचीं जाह्नवी कपूर,अगली फिल्म में मिल सकता है लीड रोल

Sat, 31 Mar 2018 04:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Janhvi Kapoor
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने आने वाली फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में बिजी है। हाल ही में उनकी ईशान खट्टर के साथ कोलकाता शूट की तस्वीरें भी वायरल हुई थी जिसमें ईशान जाह्नवी की गोद में बैठे नजर आए थे। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि जाह्नवी ने 'पद्मावत' डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से मुलाकात की है।
विज्ञापन

2 of 5
Janhvi Kapoor - फोटो : Spotboy.com
संजय लीला भंसाली असल जिंदगी में अपने आप में ही रहना पसंद करते हैं। वह स्टार्स से मुलाकात तभी करते हैं जब फिल्म से जुड़ा मामला हो। Spotboy के मुताबिक हाल ही में जाह्नवी और खुशी ने संजय लीला भंसाली से उनके ऑफिस में मुलाकात की। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दोनों की यह मीटिंग जाह्नवी के अगले प्रोजेक्ट से जुड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
Janhvi Kapoor - फोटो : Spotboy.com
जाह्नवी इन दिनों 'धड़क' फिल्म की शूटिंग पूरी करने में जुटी है। इस फिल्म के अलावा उनके पास अभी कोई प्रोजेक्ट नहीं है। ऐसे में संजय लीला भंसाली के ऑफिस में उनका जाना नए प्रोजेक्ट की ओर इशारा जरूर कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो डेब्यू से पहले ही बड़े बजट की फिल्म मिलना उनके लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।

4 of 5
Janhvi Kapoor - फोटो : Spotboy.com
फिलहाल जाह्नवी ने किसी नए प्रोजेक्ट को अभी तक साइन नहीं किया है। इस बीच भंसाली से मुलाकात की खबरों ने इस बात को हवा दे दी है कि वह भंसाली की अगली फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं। जाह्नवी और खुशी के भंसाली के दफ्तर के बाहर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जाह्नवी कपूर
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इन जाह्नवी और संजय लीला भंसाली की यह खास मुलाकात फैंस के लिए कोई खुशखबरी लेकर आती है या फिर नहीं। 'धड़क' फिल्म जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म है जिसमें उनके साथ लीड रोल में ईशान खट्टर नजर आएंगे। यह फिल्म जुलाई में रिलीज हो सकती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें