फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूवी डेट पर स्पॉट हुए जाह्नवी-ईशान, कैमरे के सामने आते ही छिपाया चेहरा

Sat, 17 Feb 2018 10:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जाह्नवी कपूर
ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' को लेकर चर्चा में हैं। साथ ही दोनों के अफेयर की खबरें भी जोरों पर हैं। ईशान खट्टर जाह्नवी के लिए कभी शॉपिंग करते नजर आते हैं तो कभी बालकनी से कूद जाते हैं। हाल ही में दोनों को मूवी डेट पर स्पॉट किया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
जाह्नवी कपूर
करण जौहर की फिल्म 'सैराट' के ये दोनों स्टार मीडिया के सामने आते ही शर्माने लगे। जाह्नवी लगातार ब्लश करती जा रही थीं। साफ पता चल रहा था कि जाह्नवी ईशान की वजह से शर्मा रही हैं। हालांकि दोनों साथ में बेहद क्यूट लग रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
जाह्नवी कपूर
कुछ दिन पहले ईशान को जाह्नवी के लिए बालकनी से कूदते हुए स्पॉट किया गया था। दरअसल, ईशान को जाह्नवी की कार में बैठना था। जिम के मेन गेट से बाहर आने की जगह वो बालकनी से कूद गए और जाह्नवी के साथ कार में बैठ गए।

4 of 5
जाह्नवी कपूर
वैसे यह पहला मौका नहीं है जब ईशान ने जाह्नवी को इंप्रेस करने के लिए ऐसा कुछ किया हो। इससे पहले भी वो कई बार जाह्नवी के लिए ऐसी चीजें करते रहे हैं। ईशान और जाह्नवी का प्यार परवान चढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जाह्नवी कपूर
कुछ दिन पहले खबर आई थी कि शूटिंग के दौरान जाह्नवी और ईशान एक ही कार में ढाई घंटे तक बैठे रहे। बता दें कि जाह्नवी और ईशान मराठी फिल्म 'सैराट' के रीमेक में साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें