मराठी सुपरहिट फिल्म 'सैराट' एक बार फिर चर्चाओं में बना हुआ है। हाल ही में इस फिल्म के एक गाने झिंगाट की शूटिंग शुरू हो चुकी है। बता दें ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की धड़क मराठी फिल्म 'सैराट' का ही रीमेक है। खास बात यह है कि इस फिल्म का एक मराठी गाना झिंगाट रिलीज के दौरान काफी पॉपुलर हुआ था।
विज्ञापन
2 of 4
फिल्म 'सैराट' के गाने 'झिंगाट' की शूटिंग शुरू होने की खबर खुद कोरियोग्राफ फराह खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को एक तस्वीर शेयर करके दी। फराह ने लिखा, Keeping it under wraps!! Doing JHINGAAT all night😜With #gennext @ishaan95 @jahnvii.kapoor
विज्ञापन
3 of 4
Dhadak
मीडिया की खबरों की मानें तो फिल्म धड़क में सैराट का सुपरहिट सॉन्ग झिंगाट का रिमेक भी है। इस गाने को फराह खान कोरियोग्राफ कर रही हैं। खबरों की मानें तो इस गाने के रीमेक को कोरियोग्राफ करने के लिए करण जौहर ने फराह को फोन किया। जिसके बाद फराह ने तुरंत इस गाने को कोरियोग्राफ करने के लिए हां कर दी।
हाल ही में करण इस गाने के लिए सैराट फिल्म के डायरेक्टर नागराज मंजुले से भी मिले हैं। बता दें, इस गाने की शूटिंग शुरू हो चुकी है। करण जौहर की फिल्म धड़क के लिए पहले कई नाम सामने आ रहे थे। जिसके बाद इस फिल्म के लिए ईशान और जाह्मवी को फाइनल किया गया। बता दें, दोनों कलाकारों की ये पहली फिल्म है।