फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं उतर रहा दर्शकों के सिर से 'धड़क' का बुखार, अब तक 1.5 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया ट्रेलर

Tue, 12 Jun 2018 04:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रहीं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की चर्चित फिल्म 'धड़क' का सोमवार को ट्रेलर रिलीज हो गया है। दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर इतना पसंद आया है कि रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर छा गया है। 'धड़क' में जाह्नवी के अपोजिट शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
जाह्नवी और ईशान की जोड़ी शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई है। वहीं ट्रेलर में भी इन दोनों की केमेस्ट्री देखती ही बन रही है। 24 घंटे के अंदर 'धड़क' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर ऐसा धमाल मचाया है कि यह यूट्यूब के टॉप ट्रेंडिंग में चल रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर को अब तक 17 मिलियन यानी डेढ़ करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म की कहानी राजस्थानी पृष्टभूमि पर आधारित है, इसमें दोनों स्टार मेवाड़ी लहजे में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
बात करें फिल्म 'धड़क' की अन्य चीजों की तो यह फिल्म नेशनल अवॉर्ड विनिंग मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है। फिल्म की कहानी जाति व्यवस्था के बीच पनपते प्यार की कहानी को दर्शाती है। ‘सैराट’ का निर्देशन नागराज मंजुले ने किया था। वहीं धड़क का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और करण जौहर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि 'धड़क' फिल्म 20 जुलाई 2018 को रिलीज हो रही है। जाह्नवी की यह पहली फिल्म है तो वहीं ईशान की दूसरी। इससे पहले ईशान खट्टर ईरानी डायरेक्टर माजिद मजिदी की फिल्म 'बियॉन्ड का क्लाउड्स' में नजर आए थे। इस फिल्म में दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें