फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर जबरदस्त कमाई के बाद फिर धड़ाम हुई ईशान-जाह्नवी की 'धड़क', 11वें दिन का कलेक्शन रहा फीका

Tue, 31 Jul 2018 08:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Dhadak
दूसरे हफ्ते की शुरुआत में जाह्नवी और ईशान की 'धड़क' फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। इस फिल्म ने न केवल दोबारा कलेक्शन के मामले में रफ्तार पकड़ी लोगों को भी हैरान कर दिया। हालांकि वीकेंड के बाद फिल्म के कलेक्शन में सोमवार को जबरदस्त गिरावट देखी गई जो जाह्नवी और ईशान के फैंस के लिए बड़े झटके से कम नहीं है।
विज्ञापन

2 of 6
Dhadak
वीकेंड के कलेक्शन को देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ दिन और टिक पाएगी लेकिन ऐसा होना मुश्किल लग रहा है। फिल्म के कलेक्शन को देखकर इतना कहा जा सकता है 'धड़क' भले ही वीकेंड पर कलेक्शन जुटाने में कामयाब रही लेकिन वीड डेज में इसकी कमाई बेहद कम है।
 
विज्ञापन

3 of 6
धड़क ट्रेलर लॉचिंग इवेंट
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धड़क' के सोमवार के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई। सूत्रों की मानें तो 'धड़क' ने 11वें दिन 2 करोड़ के करीब कमाई की है जो कि रविवार की कमाई के मुकाबले आधा भी नहीं है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो फिल्म को अपना पूरा बजट निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। 

4 of 6
dhadak
'धड़क' के पूरे कलेक्शन पर नजर डालें तो जाह्नवी कपूर की 'धड़क' ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 8.71 करोड़, शनिवार को 11.04 करोड़ और रविवार को कलेक्शन 13.92 करोड़, सोमवार को 5.52 करोड़, मंगलवार को 4.76 करोड़ ,बुधवार को 4.06 करोड़ और गुरुवार को 3.55 करोड़ और शुक्रवार को 2.61 करोड़ की और शनिवार को 4.02 करोड़ और रविवार को 5.20 करोड़ की कमाई की। वहीं सोमवार के कलेक्शन को मिलाकर 'धड़क' का अब तक का कुल कलेक्शन 65.39 करोड़ के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन

5 of 6
मुल्क
जाह्नवी और ईशान की फिल्म 'धड़क' के पास कलेक्शन जुटाने के महज 2 दिन और बचे है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऋषि कपूर की फिल्म 'मुल्क' 3 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के कलेक्शन का सीधा असर जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की 'धड़क' पर पड़ेगा। फिल्म 'मुल्क' में आतंकवाद को दिखाया गया है जिसमें लोगों की धारणा मुसलमान समुदाय को आतंकवाद से जोड़ना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mulk
'मुल्क' फिल्म में ऋषि कपूर के अलावा तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में है। तापसी इस फिल्म में वकील की भूमिका निभा रही हैं। 'मुल्क' को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले तापसी दिलजीत दोसांझ के साथ 'सूरमा' फिल्म में नजर आई थीं जो कि कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें