फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेन फोंडा की गिरफ्तारी से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सनी देओल, पढ़ें पांच खबरें

Sat, 12 Oct 2019 11:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jane Fonda, Sunny Deol - फोटो : amar ujala
ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री जेन फोंडा गिरफ्तार
ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री जेन फोंडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें वाशिंगटन में प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ 16 और लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जेन फोंडा जलवायु परिवर्तन के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में शामिल थीं। उनके गिरफ्तार होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
 

 
विज्ञापन

2 of 5
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : Netflix
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' के पोस्टर की सलमान खान ने की तारीफ
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' का शुक्रवार को ट्रेलर रिलीज हुआ। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अभिनेत्री आथिया शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। 'मोतीचूर चकनाचूर' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। पोस्टर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आथिया शेट्टी दुल्हे-दुल्हन के लिबास में कुर्सी पर बैठे सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म के ट्रेलर की सलमान खान ने ट्विटर पर तारीफ की है। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Sonu Ke Titu Ki Sweety - फोटो : file photo
'पति-पत्नी और वो' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगे सनी सिंह
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'पति-पत्नी और वो' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडेय मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। अब इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा एक ओर अभिनेता की एंट्री हो गई है। जी हां, फिल्म 'पति-पत्नी और वो' कार्तिक आर्यन के साथ अभिनेता सनी सिंह भी मुख्य भूमिका में होंगे। सनी सिंह के फिल्म में होने का खुलासा खुद कार्तिक आर्यन ट्वीट करके किया। उन्होंने सनी और अपनी तस्वीर साझा करते हुए खुलासा किया। पता हो कि कार्तिक आर्यन और सनी सिंह फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी में भी साथ नजर आ चुके हैं। 
 

 

4 of 5
janhvi kapoor - फोटो : amar ujala
जाह्नवी कपूर ने एक बार फिर याद किया मां श्रीदेवी
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अक्सर अपनी मां और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। एक बार फिर से उन्होंने श्रीदेवी को याद किया। उन्होंने पिता बोनी कपूर और श्रीदेवी की तस्वीर को अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है। इस तस्वीर में श्रीदेवी पति बोनी कपूर के गालों पर किस करती हुई नजर आ रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sunny Deol - फोटो : social media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सनी देओल
अभिनेता से नेता बने और गुरदारपुर से सांसद सनी देओल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। सनी देओल ने इस लोक सभा चुनाव से अपने राजनीतिक सफर शुरू किया है। उन्होंने भाजपा की गुरदासपुर सीट ने चुनाव लड़ा था। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें