फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘जन नायकन’, जानें ‘ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ कलेक्शन की दौड़ में कितना आगे?

Thu, 30 Jul 2026 08:06 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Box office Collection: साउथ फिल्म ‘जन नायकन’ को सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा हो चुका है। विजय थलापति स्टारर यह फिल्म जमकर कलेक्शन कर रही है। जानिए, बुधवार को इसके अलावा बॉलीवुड फिल्म ‘धमाल 4’ और हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने कितना कलेक्शन किया? 

विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
इस वक्त भारतीय सिनेमाघरों में फिल्म ‘जन नायकन’, ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। बुधवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की? कलेक्शन की दौड़ में कौन आगे रहा? जानिए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में। 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘जन नायकन’ के लिए कैसा रहा बुधवार? 
फिल्म ‘जन नायकन’ को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को यानी रिलीज के सातवें दिन 6.10 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं छठे दिन 8 करोड़ रुपये कमाए थे। विजय थलापति स्टारर इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी 149.50 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में थलापति विजय का एक्शन दर्शकों को खूब पसंद आया है। इस फिल्म को एच विनाेद ने निर्देशित किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
‘जन नायकन’ के हिंदी वर्जन ने की कितनी कमाई? 
फिल्म ‘जन नायकन ’के तमिल, तेलुगु वर्जन के अलावा हिंदी वर्जन को भी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने बुधवार को जो 6.10 करोड़ रुपये कमाए हैं, उसमें हिंदी वर्जन के 1 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। हिंदी पट्टी में भी इस फिल्म को दर्शक सराह रहे हैं।

4 of 5
फिल्म 'द ओडिसी' में मैट डेमन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘द ओडिसी’ का कैसा रहा कलेक्शन?
हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने बुधवार को यानी रिलीज के 13वें दिन 4.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं 12वें दिन 4.75 करोड़ रुपये कलेक्शन किया था।  इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 132.50 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे लीड रोल में नजर आए हैं। क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारतीय दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'धमाल 4' - फोटो : सोशल मीडिया
‘धमाल 4’ का क्या रहा हाल? 
फिल्म ‘धमाल 4’ ने बुधवार को यानी रिलीज के 20वें दिन 1.76 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 19वें दिन 2.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसकी कुल कमाई भी अब तक 155 करोड़ रुपये हो चुकी है। इंद्र कुमार निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी के अलावा कई कॉमिक एक्टर्स नजर आए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें