फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या मंडे टेस्ट में भी ‘जन नायकन’ को मिले अव्वल नंबर? जानें ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ का कितना रहा कलेक्शन

Tue, 28 Jul 2026 07:57 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Box office Collection: विजय थलापति की दक्षिण भारतीय फिल्म ‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। क्या वीकेंड के बाद भी यह फिल्म अपने कलेक्शन को बरकरार रख सकी। इसके अलावा बॉलीवुड फिल्म ‘धमाल 4’ और हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने सोमवार को कितनी कमाई की, जानिए।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

सोमवार का दिन सिनेमाघरों में मौजूद फिल्मों के लिए किसी परीक्षा जैसा होता है, दरअसल, वीकेंड पर बढ़िया कमाई करने के बाद ज्यादातर फिल्मों का कलेक्शन सोमवार को कम हो जाता है। इसकी वजह दर्शकों की संख्या में आई कमी होती है। जानिए, फिल्म ‘जन नायकन’, ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ ने सोमवार को अपने खाते में कितने रुपये जमा किए। 

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म ‘जन नायकन’ में विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया
‘जन नायकन’ के लिए कैसा रहा सोमवार? 
फिल्म ‘जन नायकन’ को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने रविवार को यानी रिलीज के पांचवें दिन 10.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं इस फिल्म ने चौथे दिन 32 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 134.90 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में विजय थलापति ने जबरदस्त एक्शन किया है, जो दर्शकों को खूब भाया है।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म ‘जन नायकन’ - फोटो : सोशल मीडिया
‘जन नायकन’ के हिंदी वर्जन ने की कितनी कमाई 
फिल्म ‘जन नायकन ’के तमिल, तेलुगु वर्जन के अलावा हिंदी वर्जन को भी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने सोमवार को जो 10.15 करोड़ रुपये कमाए हैं, उसमें हिंदी वर्जन के 1.20 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। इस फिल्म को एच विनाेद ने निर्देशित किया है। 

4 of 5
फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : सोशल मीडिया

‘द ओडिसी’ की भी घटी कमाई 
हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने सोमवार को यानी रिलीज के 11वें दिन 3.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 10वें दिन इसने 11.45 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 123.50  करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारतीय दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म ‘धमाल 4’ में रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
‘धमाल 4’ का क्या रहा हाल? 
फिल्म ‘धमाल 4’ ने साेमवार को यानी रिलीज के 18वें दिन 1.76 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 17वें दिन 7.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसकी कुल कमाई भी अब तक 151.15 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म ने 150 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। 
इंद्र कुमार निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख के अलावा एक बड़ी स्टार कास्ट नजर आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें