फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन है वो 15 साल छोटा कश्मीरी युवा, जिससे शादी कर सकती हैं सुष्मिता सेन?

Tue, 13 Nov 2018 02:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
sushmita sen
बॉलीवुड अभिनेत्री एवं पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपने नए रिश्ते को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। बीते कुछ दिनों से सुष्मिता को एक मॉडल के साथ कई बार देखा गया। इन दोनों की एक साथ कई तस्वीरें भी वायरल हुईं जिसके बाद से इन दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा। वहीं अब सुष्मिता ने अपने इसी करीबी दोस्त के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है जिसका कैप्शन इन दोनों के रिश्ते की गवाही दे रहा है। आगे की स्लाइड्स में जानिये कौन है जिन्हें डेट कर रही हैं सुष्मिता...

 
विज्ञापन

2 of 5
sushmita sen - फोटो : bollywoodlife
नैनीताल में रहने वाले कश्मीर के मूल निवासी रोहमन इन दिनों नेशनल मीडिया और सोशल मीडिया की सुर्खियों में हैं। उनका परिवार नैनीताल में कश्मीरी शॉल का व्यवसाय करता है। सुष्मिता सेन की जिंदगी खुली किताब की तरह है। वह बीते कुछ वक्त से फिल्म इंडस्ट्री से दूर जरूर हैं लेकिन लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। कुछ दिन पहले उनका नवरात्रि के दौरान धुनुची डांस खूब वायरल हुआ था तो वहीं अब उनकी रोहमन के साथ नजदीकियां सुर्खियों में हैं। सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर ताज महल के बाहर फोटो खिंचवाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने 'लव ऑफ लाइफ' का कैप्शन दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
sushmita sen
सुष्मिता का यह कैप्शन कही न कही उनके और रोहमन के रिश्ते को लेकर भी इशारा कर रहा है। दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में हुए मुंबई फैशन वीक में भी सुष्मिता अपनी दोनों बच्चियों और रोहमन के साथ बैठी हुई नजर आई थीं। रोहमन सुष्मिता की बेटियों के साथ मस्ती करते हुए भी दिखाई दिए। सुष्मिता को रोहमन के साथ एयरपोर्ट पर भी देखा गया था जिससे इस बात को और भी जोर मिला। सुष्मिता 42 साल ही है जबकि रोहमन 27 के, यानी कि दोनों ही उम्र का फासला 15 साल का है।

4 of 5
रोमान शॉल के माता पिता
माता-पिता बेहद खुश
रोहमन के पिता रियाज और मां इस खबर से बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सुष्मिता सेन उन्हें फोन पर बधाई दी थी। अगर दोनों शादी करते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sushmita sen
बताते है कि रोहमन देहरादून में आयोजित एक समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें मॉडलिंग करने की सलाह दे डाली। इसके बाद उन्होंने इसे अपना पैशन बना लिया। कुछ समय बाद वह पिता को बिना बताए मुंबई चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें