फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zee TV’s Jamai No. 1: छोटे परदे पर खिला सास और जमाई का नया रंग, देखिए नई कहानी अभिषेक, सिमरन और पापिया संग

Wed, 11 Dec 2024 06:31 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

जी टीवी के नए धारावाहिक ’जमाई नं. 1’ में नील परांजपे की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं अभिषेक मलिक, जो बड़े अनोखे और दिलचस्प जमाई के किरदार में हैं।
विज्ञापन
1 of 6
धारावाहिक ’जमाई नं. 1’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जमाई यानी दामाद यानी घर का वह सदस्य जो घर की बेटी का सुहाग बनने के साथ ही घर का सबसे प्यारा, दुलारा और सम्मानीय इंसान भी बन जाता है। परंपरा से उसे घर में बहुत सम्मान और प्यार दिया जाता है। लेकिन अगर कोई जमाई ससुराल में कुछ नया करने और हलचल मचाने के इरादे से आए, तो क्या होगा? जी टीवी का नया धारावाहिक ’जमाई नं. 1’ ऐसी ही कुछ कहानी लेकर छोटे परदे पर आया है। हर सोमवार से शुक्रवार इस धारावाहिक में नए नए धमाल हो रहे हैं और शुरुआती प्रतिक्रियाओं का मानें तो दर्शकों को इसके कलाकारों से अभी से प्यार हो चला है। 
विज्ञापन

2 of 6
धारावाहिक ’जमाई नं. 1’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जी टीवी के नए धारावाहिक ’जमाई नं. 1’ में नील परांजपे की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं अभिषेक मलिक, जो बड़े अनोखे और दिलचस्प जमाई के किरदार में हैं! कहानी के मुताबिक आध्यात्मिक नगरी नासिक से ताल्लुक रखने वाले नील परांजपे की परवरिश एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुई है। उनके पिता त्र्यंबकेश्वर मंदिर के पुजारी हैं, और उन्होंने नील को गहरे संस्कार दिए हैं और जिंदगी की अनमोल बातें सिखाई हैं। लेकिन नील की ख्वाहिश अपनी अलग पहचान बनाने की है। अपने आकर्षक अंदाज़, समझदारी और हर मुश्किल का हल ढूंढने की जुगाड़ के साथ नील हर चुनौती को अपने अनोखे अंदाज़ में हल करता है।  
विज्ञापन

3 of 6
धारावाहिक ’जमाई नं. 1’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
और, इस धारावाहिक की हीरोइन हैं सिमरन कौर, जो ऋद्धि चोटवानी का किरदार निभा रही हैं। वह एक महत्वाकांक्षी कारोबारी महिला है और अपना दर्द हमेशा छिपाए रखती है। वह किसी पर भरोसा नहीं करतीं। अंगूरों के उनके बागान हैं। वाइन का पारिवारिक पेशा है और इन वाइनरी की सीईओ के रूप में ऋद्धि आत्मनिर्भर है। लेकिन, उसकी मां कंचन के इरादे कुछ और हैं। पापिया सेनगुप्ता चोटवानी परिवार की मुखिया कंचन बनी हैं और पूरे घर को अपने मजबूत अनुशासन और सख्ती से चलाती हैं।

4 of 6
धारावाहिक ’जमाई नं. 1’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक नील का घर जमाई बनकर चोटवानी परिवार में आना एक मजेदार टकराव की कहानी शुरू करता है। उसकी शरारत भरी कोशिशें कंचन की सख्त नियमों वाली सोच से टकराती हैं।  नील का रोल निभा रहे अभिषेक मलिक कहते हैं, ‘‘नील जैसे अनोखे किरदार को निभाना और इसके लिए तैयारी करना मेरे लिए बेहद मज़ेदार अनुभव रहा है। मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि अब तक मुझे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है।‘‘
विज्ञापन

5 of 6
धारावाहिक ’जमाई नं. 1’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं सिमरन कौर कहती हैं, ‘‘जमाई नं. 1 का हिस्सा बनकर और ऋद्धि का किरदार निभाकर मुझे वाकई बहुत मजा आ रहा है। रिद्धि एक मजबूत, आत्मनिर्भर और पक्के इरादों वाली लड़की है, और उसके अनोखे सफर को पर्दे पर लाना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा है। मैं बताना चाहूंगी कि यह शो रिश्तों और परिवार का नया ताना-बाना पेश करता है। मैं इस कहानी का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं।”
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धारावाहिक ’जमाई नं. 1’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धारावाहिक में जमाई राजा की सास का किरदार रहीं पापिया सेनगुप्ता कहती हैं, ‘‘मेरा किरदार कंचन बड़ा पेचीदा है, जिसकी सोच बड़ी पक्की है। वो परिवार और परंपराओं में मजबूती से विश्वास रखती है। इस कहानी में उसकी ताकत और असरदार अंदाज को दिखाना मेरे लिए बेहद रोमांचक है। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि दर्शक कंचन से कितना जुड़ते हैं। यह शो अलग तरह का मनोरंजन देने का वादा करता है, और मुझे पूरा भरोसा है कि कंचन का किरदार कहानी में गहराई, ड्रामा और नए मोड़ लाएगा।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें