फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Movies: दर्शकों पर खूब चला इन साउथ फिल्मों का जादू, कमाई रही 500 करोड़ पार

Tue, 29 Aug 2023 03:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ फिल्में - फोटो : अमर उजाला
साउथ सिनेमा का खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। दक्षिण की फिल्में अब बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ रही हैं। दर्शकों की दिलचस्पी उधर बढ़ी इस बात की गवाही साउथ की फिल्मों का कलेक्शन खुद देता है। साउथ के चर्चित सितारों की फिल्में न सिर्फ भारतीय दर्शकों के बीच, बल्कि बाहर भी अपनी जगह बना रही हैं। इन दिनों रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा है। यह फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। इस फिल्म के बहाने आज हम आपको उन साउथ फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो 500 करोड़ के क्लब में शामिल हुईं...
विज्ञापन

2 of 6
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
आरआरआर
आलिया भट्ट, अजय देवगन, राम चरण और जूनियर एनटीआर जैसे सितारों से सजी इस फिल्म का दर्शकों पर खूब जादू चला। एस.एस. राजामौली ने इस फिल्म का निर्देशन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1276.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बता दें कि इस फिल्म के गाने भी खूब हिट हुए। इसी फिल्म के 'नाटू नाटू' गाने को ऑस्कर अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन

3 of 6
पीएस 1 - फोटो : सोशल मीडिया
पीएस 1
मशहूर फिल्म निर्माता मणिरत्नम की फिल्म 'पीएस 1' भी इस लिस्ट में शामिल है। इसने पूरी दुनिया में लगभग 500 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। इसमें ऐश्वर्या राय, विक्रम, जयराम रवि, कार्थी, त्रिशा कृष्णन जैसे सितारे थे।

4 of 6
केजीएफ 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केजीएफ 2
रिपोर्ट्स के मुताबिक‘KGF 2’ ने 1259.14 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। इसमें साउथ इंडियन स्टार यश ने लीड रोल प्ले किया था। इमसें रवीना टंडन, संजय दत्त, श्रीनिधी ने भी अहम किरदार निभाए थे।
Ananya Panday: 'लाइगर' के फ्लॉप होने पर निराश नहीं हुई थीं अनन्या पांडे, करियर को लेकर मिली सीख का किया खुलासा
विज्ञापन

5 of 6
बाहुबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बाहुबली 2
एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित और प्रभास अभिनीत सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली 2’ (2017) अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली दक्षिण भारतीय फिल्म है। आंकड़ों के मुताबिक इसने दुनियाभर में 1810.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। प्रभास के अलावा फिल्म में राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी ने लीड रोल प्ले किया था।
Shane-Sreenath: फिल्म एसोसिएशन ने हटाया शेन निगम-श्रीनाथ भासी पर लगा बैन, सेट पर दुर्व्यवहार करने का था आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाहुबली - फोटो : सोशल मीडिया
बाहुबली
2015 में रिलीज हुई ‘बाहुबली’ ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 650 करोड़ रुपये की कमाई कर सबको हैरान कर दिया था। इस मूवी को एस.एस. राजामौली ने डायरेक्ट किया था। इसकी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
Aamir Khan: फिल्मों में कमबैक के लिए तैयार आमिर खान? फिल्म की रिलीज डेट भी तय, अगले साल शुरू होगी शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें