थलाइवा रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'जेलर' साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। एक्शन थ्रिलर फिल्म 10 अगस्त को स्क्रीन पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म रिलीज से पहले निर्माता आज ऑडियो जारी कर रहे हैं। इस इवेंट के लिए सुपरस्टार रजनीकांत ने धमाकेदार एंट्री की। कार्यक्रम में मौजूद हजारों प्रशंसकों ने चिल्लाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सुपरस्टार ने कई विषयों पर बात की। वहीं उन्होंने अपनी शराब की लत के बारे में भी बात की।