जयदीप अहलावत की चर्चित सीरीज 'पाताल लोक 2' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज के पहले सीजन 'पाताल लोक 1' से लेकर 'पाताल लोक 2' तक जयदीप ने कई शानदार किरदार निभाए।
अभिनेता जयदीप अहलावत को पाताल लोग में 'हाथी राम चौहान' के किरदार के लिए जाना जाता है। इस सीरीज के पहले सीजन के बाद से जयदीप अहलावत को कई बड़ी सीरीज में देखा गया। आइए आपको बताते हैं किस सीरीज और फिल्मों में जयदीप ने काम किया।
विज्ञापन
2 of 9
पाताल लोक सीजन 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
पाताल लोक 2 (2025)
जयदीप अहलावत की इस सीरीज का फैंस के काफी समय से इंतजार था। सुदीप शर्मा द्वारा निर्मित, पाताल लोक 2 आज यानी 17 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज हुई है।
विज्ञापन
3 of 9
जयदीप अहलावत
- फोटो : इंस्टाग्राम
महाराज (2024)
साल 2024 में आई सीरीज महाराज में जयदीप ने जदुनाथ महाराज का किरदार निभाया। इस दमदार नेगेटिव रोल को लेकर फैंस ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी। सीरीज को ओटीटी पर रिलीज किया गया।
4 of 9
जाने जान
- फोटो : सोशल मीडिया
जाने जान (2023)
करीना कपूर की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में जयदीप अहलावत ने गणितज्ञ का किरदार निभाया। जयदीप के नरेन व्यास के किरदार को भी फैंस ने बहुत पसंद किया।
विज्ञापन
5 of 9
एक एक्शन हीरो
- फोटो : सोशल मीडिया
एक एक्शन हीरो (2022)
आयुष्मान खुराना और मलाइका अरोड़ा के साथ एक्शन कॉमेडी फिल्म में जयदीप अहलावत को बहुत पसंद किया। इस फिल्म में भूरा सिंह का किरदार जयदीप ने निभाया।
विज्ञापन
6 of 9
थ्री ऑफ अस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थ्री ऑफ अस (2022)
साल 2022 में आई ड्रामा फिल्म थ्री ऑफ अस में शेफाली शाह, स्वानंद किरकिरे, जयदीप अहलावत नजर आए। इस फिल्म में जयदीप ने प्रदीप कामत का किरदार निभाया।
विज्ञापन
7 of 9
अजीब दास्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
अजीब दास्तान (2021)
'अजीब दास्तान' फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई। इस फिल्म में जयदीप अहलावत ने बबलू का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ अदिति राव हैदरी, कोंकणा सेन, मानव कौल जैसे सितारे नजर आए।
8 of 9
पाताल लोक 1
- फोटो : सोशल मीडिया
पाताल लोक 1 (2020)
साल 2020 में रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर सीरीज में जयदीप अहलावत के हाथी राम चौहान के किरदार को फैंस ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म से ही जयदीप अहलावत के करियर को उछाल मिला था।
इन फिल्मों में भी नजर आए जयदीप अहलावत
इससे पहले वे 'राजी', 'गब्बर इज बैक', 'रॉकस्टार' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। राजी में वे खालिद मीर, गब्बर इज बैक में खालिद मीर, रॉकस्टार में जनार्दन के बड़े भाई और कमांडो में अमृत कानवाल के किरदार में नजर आए। वहीं, गैंग्स ऑफ वासेपुर में जयदीप को शाहिद खान के किरदार में देखा गया था।