फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन शो में बिगड़ा खुशी कपूर का मेकअप तो बड़ी बहन जाह्ववी ने सबके सामने बचाई लाज, वीडियो वायरल

Sun, 28 Oct 2018 06:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood - फोटो : screengrap from instagram
बॉलीवुड की चांदनी कही जाने वाली दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। जाह्नवी ने तो फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है लेकिन अभी खुशी की बारी है और फिलहाल वह अपनी पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन दोनों बहनों को कई बार पार्टीज में एक साथ देखा जाता है। ऐसे में शुक्रवार रात दोनों डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में नजर आईं। लेकिन इस दौरान जाह्नवी छोटी बहन खुशी का मेकअप ठीक करती नजर आईं जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
jahnvi khushi
दरअसल, शो के दौरान जाह्नवी की नजर खुशी के चेहरे पर पड़ी तो उन्होंने देखा कि कुछ गड़बड़ी है। ऐसे में उन्होंने फोटोग्राफर को भी थोड़ा इंतजार करने को कहा और खुशी का मेकअप ठीक किया। इसके बाद दोनों ने बहनों ने जमकर फोटो शूट करवाया। 
विज्ञापन

3 of 5
jahnvi and ishaan
बता दें कि जाह्नवी और खुशी की बांडिग बहुत ही अच्छी है और दोनों इवेंट पर नए-नए लुक के साथ नजर आती हैं। बता दें कि खुशी भी बहुत जल्द बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। खबर है कि खुशी बॉलीवुड मे ंशाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ डेब्यू फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म को करण जौहर पेश करेंगे। 

4 of 5
Dhadak
वहीं, जाह्नवी ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में ईशान खट्टर के साथ डेब्यू किया है। बता दें कि ईशान बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर शाहिद कपूर के छोटे भाई और एक्टर पकंज कपूर के बेटे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर सकी लेकिन दर्शकों को ईशन और जाह्नवी की जोड़ी बेहद पसंद आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dhadak
बता दें कि निर्देशक शशांक खेतान और करण जौहर की फिल्म रणभूमि को उसकी हीरोइन मिल गई हैं। काफी समय से फिल्म के लिए फीमेल लीड कौन होगी इस पर चर्चा हो रही थी। अब फिल्म की फीमेल लीड कौन होगी इस बात का खुलासा शाशांक खेतान ने किया है। फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट जाह्नवी कपूर दिखाई देगीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें