लॉकडाउन की वजह से इन दिनों सभी सेलेब्स घर पर रहकर ही अपना वक्त बिता रहे हैं। परिवार के साथ रहकर बॉलवुड सितारे खूब मस्ती कर रहे हैं। कुछ पर इन दिनों कुकिंग का भूत सवार है, तो कोई अपने फैंस को एक्सरसाइज करना सिखा रहा है। लेकिन अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने इस वक्त में अपनी छोटी बहन खुशी कपूर को तंग करना शुरू कर दिया है।