फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swara Bhasker: स्वरा भास्कर ने महंगाई पर फोड़ा बायकॉट ट्रेंड का ठीकरा!, बोलीं- मैं अनुराग कश्यप की बात से सहमत

Mon, 22 Aug 2022 05:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
स्वरा भास्कर-अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी बेबाक बयानी के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर मुद्दों पर खुलकर अपनी राय देती नजर आती हैं। अभिनेत्री हाल ही में सोशल मीडिया पर चल रहे बॉलीवुड फिल्मों के बॉयकट ट्रेंड पर बात करती नजर आईं। बातचीत के दौरान स्वरा भास्कर ने कहा कि यह सबकुछ बॉलीवुड को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। इतना ही नहीं, फिल्मों के न चलने का दोष वह महंगाई पर मढ़ती भी नजर आईं और अनुराग कश्यप के जीएसटी वाले बयान का समर्थन करती हुई दिखीं।
विज्ञापन

2 of 4
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों के न चलने के पीछे स्वरा भास्कर ने महंगाई को वजह माना। उन्होंने कहा, 'मैं इस मामले में अनुराग कश्यप की बात को ही कहना चाहती हूं। मैंने उनका एक इंटरव्यू सुना जिसमें वह मेरे हिसाब से बिल्कुल सही कह रहे थे।' स्वरा ने कहा, 'देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है और फिल्म एक चीज है जिस पर कोई आराम से पैसा खर्च करना नहीं चाहता है, जब चीजें इतनी महंगी होती हैं। कोई भी इसके बारे में बात नहीं कर रहा है। हर कोई बॉलीवुड को दोष दे रहा है, जैसे कि बॉलीवुड लोगों के थिएटर में नहीं आने के लिए जिम्मेदार है।' बता दें कि अनुराग कश्यप ने बायकॉट ट्रेंड को लेकर कहा था, 'जीएसटी से ध्यान भटकाने के लिए यह किया जा रहा है।'
विज्ञापन

3 of 4
स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram
बातचीत के दौरान स्वरा ने दिवंगत अभिनेता सुशांत की राजपूत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड की छवि को खराब किया जा रहा है। स्वरा भास्कर से जब पूछा गया कि बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट ट्रेंड पर वह क्या सोचती हैं? इस पर उन्होंने कहा कि बायकट ट्रेंड बॉलीवुड के प्रति नफरत फैलाने का जरिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह का चलन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद और तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा, 'मौजूदा वक्त में बॉलीवुड के प्रति नफरत बढ़ रही है। जब से सुशांत ने सुसाइड किया है, तब से बॉलीवुड को ड्रग्स, और शराब में लिप्त दिखाया जाता है।' 
विज्ञापन

4 of 4
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
स्वरा भास्कर ने यह भी कहा कि अगर बॉलीवुड में सभी नशे और ड्रग्स में डूबे रहें हैं तो फिल्में कौन बना रहा है? बायकॉट को लेकर स्वरा ने आगे कहा कि यह पूरा ट्रेंड सोशल मीडिया का है। उनका मकसद बॉलीवुड को नीचे गिराना है। स्वरा ने कहा, 'फिल्मों का बहिष्कार करने वाले लोग और उनकी अंधी नफरत यह भूल रही है कि बॉलीवुड से कई लोगों की रोजी-रोटी चलती है।' इस दौरान स्वरा ने साउथ बनाम बॉलीवुड की बहस पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि जहां तक साउथ फिल्मों के अच्छे प्रदर्शन की बात है तो यह सिर्फ कुछ हद तक है। ऐसा नहीं है कि साउथ की सभी फिल्में चल रही हैं। आप सिर्फ उन्हीं फिल्मों के बारे में सुनते हैं, जो हिट होती हैं। बॉलीवुड फिल्में भी चल रही हैं। 'भूल भुलैया 2', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने अच्छा प्रदर्शन किया। काम की बात करें तो स्वरा जल्द ही फिल्म 'जहान चार यार' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन कमल पांडे ने किया है। यह फिल्म 16 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें