फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगजीत सिंह की वजह से आधे घंटे देर से हुई थी प्लेन की लैंडिंग, पढ़िए ये दिलचस्प किस्सा

Thu, 10 Oct 2019 10:23 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जगजीत सिंह - फोटो : Social Media

गजलों को महफिलों की गायकी की छवि से आम जनता का हिस्सा बनाने का श्रेय अगर किसी को दिया जा सकता है तो वो हैं जगजीत सिंह। आठ फरवरी, 1941 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में जन्में जगजीत सिंह ने अपनी गायकी से सारी दुनिया में अपनी पहचान बनाई। शायर और फिल्मकार गुलजार के सीरियल 'मिर्जा गालिब' से जगजीत सिंह का बहुत नाम हुआ। गजल सम्राट जगजीत सिंह की कल पुण्यतिथि है। 70 वर्षीय जगजीत सिंह का 10 अक्टूबर 2011 की सुबह मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया था। अपनी मखमली आवाज के लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे।

विज्ञापन

2 of 5
Jagjit Singh
जालंधर के डीएवी कॉलेज में पढ़ते हुए जब जगजीत सिंह हॉस्टल में रहते थे तो लड़के उनके आसपास के कमरों में रहना पसंद नहीं करते थे क्योंकि जगजीत सिंह सुबह पांच बजे उठ कर दो घंटे रियाज करते थे। वे न खुद सोते थे, न बगल में रहने वाले लड़कों को सोने देते थे। बहुत कम लोगों को पता है कि ऑल इंडिया रेडियो के जालंधर स्टेशन ने उन्हें उपशास्त्रीय गायन की शैली में फेल कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
jagjit singh
जगजीत सिंह को शास्त्रीय शैली में बी ग्रेड के गायक का दर्जा दिया गया। जगजीत सिंह हर दो साल पर एक एलबम रिलीज करना पसंद करते थे, क्योंकि उनका मानना था कि सुनने वालों को थोड़ी प्रतीक्षा करवानी चाहिए। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक जब जगजीत सिंह को पहली बार दिल का दौरा पड़ा था तो उन्हें मजबूरन सिगरेट छोड़नी पड़ी। उन्हें इसके कारण अपनी कुछ अन्य आदतों को भी छोड़ देना पड़ा। मसलन अपने गले को गर्म करने के लिए स्टील के ग्लास में थोड़ी-सी रम पीना।

4 of 5
Jagjit Singh
एक बार जब मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह पाकिस्तान इंटरनेशनल (पीआईए) के विमान से करांची से दिल्ली लौट रहे थे। तब विमान कर्मियों को जगजीत सिंह के बारे में पता चला तो उन्होंने उनसे अनुरोध किया कि वे उन्हें कुछ गजलें सुनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jagjit singh
जगजीत सिंह इसके लिए राजी हो गए और जब तक वो गजल सुनाते रहे विमान के पायलट ने कंट्रोल रूम से संपर्क कर कहा कि वो विमान को आधे घंटे तक हवा में ही रखेंगे। उस दिन पाआईए के विमान ने दिल्ली के हवाई अड्डे पर निर्धारित समय से आधे घंटे देर से लैंडिंग की। ऐसा इसलिए किया गया ताकि उन्हें जगजीत के साथ अधिक से अधिक समय बिताने का मौका मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें