फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट कीपर को घूस देकर फिल्म देखते थे जगजीत सिंह, बेटे की मौत ने तोड़ दिया था

Fri, 08 Feb 2019 11:28 AM IST
विजय जैन amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 7
भारत के 'गजल किंग' कहे जाने वाले श्रेष्ठ गायक जगजीत सिंह को संगीत से बहुत प्यार था। संगीत में ही उनकी अपनी एक अलग दुनिया बसती थी। गजल की गायिकी में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। हालांकि उनकी निजी जिंदगी काफी उतार चढ़ाव से भरी हुई थी। आइए इस अवसर पर जानते हैं उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम और अनकही बातें।
Trending Videos
विज्ञापन

गेट कीपर को घूस देकर फिल्म देखते थे जगजीत सिंह, बेटे की मौत ने तोड़ दिया था

2 of 7
जगजीत सिंह का जन्म बीकानेर (राजस्थान) में हुआ था। पहले उनका नाम जगजीवन सिंह था बाद में उन्होंने इसे जगजीत सिंह कर लिया। जगजीत के पिता चाहते थे कि वो इंजीनियर बने पर लेकिन उनकी हमेशा संगीत में रूचि रही। कुछ क्लास मे तो उन्होंने दो-दो साल गुजारे। पढ़ाई पूरी करने के बाद जगजीत सिंह ने ऑल इंडिया रेडियो जालंधर में एक सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन

गेट कीपर को घूस देकर फिल्म देखते थे जगजीत सिंह, बेटे की मौत ने तोड़ दिया था

3 of 7
आपको बता दें कि पिता के इजाजत के बगैर फिल्में देखना और टॉकीज में गेट कीपर को घूस देकर हॉल में घुसना उनकी बुरी आदत थी। गाने से उन्हें इतना प्यार था कि एक बार वो अपनी चचेरी बहन की शादी में जमी महिला मंडली की बैठक में जाकर गीत गाने लगे थे। पूछे जाने पर कहते हैं कि सिंगर नहीं होते तो एक धोबी होते। 

गेट कीपर को घूस देकर फिल्म देखते थे जगजीत सिंह, बेटे की मौत ने तोड़ दिया था

4 of 7
साल 1965 में जगजीत सिंह अपने परिवार को बिना बताए मुंबई चले गए और संगीत की दुनिया में अपना नया संघर्ष शुरू कर दिया। मुंबई में उनकी मुलाकात एक बंगाली महिला चित्रा दत्ता से हुई। दोनों में प्यार हो गया और फिर साल 1969 में दोनों ने शादी कर ली। उन्हें एक बेटा विवेक भी हुआ।
विज्ञापन

गेट कीपर को घूस देकर फिल्म देखते थे जगजीत सिंह, बेटे की मौत ने तोड़ दिया था

5 of 7
साल 1976 में जगजीत सिंह और चित्रा की एल्बम 'द अनफॉरगेटेबल' रिलीज हुई जिसकी काफी प्रशंसा हुई। इस एल्बम की वजह से दोनों कपल स्टार बन गए। एल्बम के एक गीत 'बात निकलेगी' को लोगों ने काफी पसंद किया था। जगजीत सिंह और चित्रा सिंह एक साथ कई कॉन्सर्ट करते थे। साल 1980 तक जगजीत सिंह गजल किंग बन चुके थे। प्राइवेट एल्बम के साथ-साथ जगजीत ने फिल्मों में भी कई गजलें गाईं जिनमें 'प्रेम गीत', 'अर्थ', 'जिस्म', 'तुम बिन', 'जॉगर्स पार्क' जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन

गेट कीपर को घूस देकर फिल्म देखते थे जगजीत सिंह, बेटे की मौत ने तोड़ दिया था

6 of 7
जगजीत सिंह के बेटे विवेक की मात्र 18 साल की उम्र में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसकी वजह से जगजीत और उनकी पत्नी काफी दुखी रहने लगे थे। जगजीत संगीत की दुनिया से दूर हो जाना चाहते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वहीं उनकी पत्नी ने बेटे की मौत से दुखी होकर संगीत से नाता तोड़ दिया था। भारत सरकार की तरफ से जगजीत सिंह को साल 2003 में 'पद्म भूषण' सम्मान से नवाजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट कीपर को घूस देकर फिल्म देखते थे जगजीत सिंह, बेटे की मौत ने तोड़ दिया था

7 of 7
साल 2011 में जगजीत सिंह को यूके में गुलाम अली के साथ परफॉर्म करना था लेकिन सेरिब्रल हैमरेज की वजह से उन्हें 23 सितंबर 2011 को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बिगड़ती चली गई और वो कोमा में चले गए। 10 अक्टूबर 2011 को जगजीत सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें