फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर अभिनेता जगदीप का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर अजय देवगन, आयुष्मान खुराना सहित इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 09 Jul 2020 02:27 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जगदीप जाफरी निधन - फोटो : Social Media
साल 2020 बॉलीवुड के लिए लगातार दुखद खबरें लेकर आ रहा है। हाल ही में मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हुआ था। इसके महज पांच दिन बाद ही अभिनेता जगदीप ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जगदीप के निधन से बॉलीवुड गलियारा शोक में डूबा है। अब तमाम बॉलीवुड सितारे जगदीप को सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अजय देवगन - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने जगदीप के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अजय ने जगदीप को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'अभी- अभी जगदीप साहब के निधन की दुखद खबर सुनी। उन्हें स्क्रीन पर देखना हमेशा मजेदार रहा। मेरी संवेदनाएं जावेद और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। जगदीप साहब की आत्मा की शांति के लिए दुआएं।'
 
विज्ञापन

3 of 7
आयुष्मान खुराना - फोटो : instagram
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, 'इंडस्ट्री में आपका योगदान हमेशा याद रहेगा। हमें हंसाने के लिए धन्यवाद, यादों के लिए धन्यवाद। आपकी आत्मा को शांति मिले जगदीप सर।'
 

4 of 7
अनुपम खेर - फोटो : Social Media
अभिनेता अनुपम खेर ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक और सितारा जमीन से आसमान में जा पहुंचा। #Jagdeep साहब हिंदी फिल्म जगत के एक बहुत ही बेहतरीन कलाकार थे। एक हास्य अभिनेता के नाते उनका कोई सानी नहीं था। एक पार्टी में बहुत साल पहले उन्होंने मुझसे कहा था, 'बरखुरदार ! हंसना आसान है, हंसाना बहुत मुश्किल है!' आपकी कमी बहुत खलेगी।'
 
विज्ञापन

5 of 7
मधुर भंडारकर
निर्देशक मधुर भंडारकर ने ट्वीट में लिखा, 'सात दशकों तक हम सभी का मनोरंजन करने के बाद जगदीप साहब का निधन हो गया। काफी दुखद समाचार है। मेरी संवेदनाएं जावेद, नावेद और पूरे जाफरी परिवार के साथ हैं।'
 
विज्ञापन

6 of 7
हंसल मेहता
हंसल मेहता ने भी जगदीप को श्रद्धांजलि अर्पित की है। हंसल ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरी संवेदनाएं जावेद जाफरी और पूरे परिवार के साथ हैं। वह हमेशा एक शानदार और व्यापक मुस्कान के लिए याद किए जाएंगे। मुझे उम्मीद है कि लोगों को उनकी प्रतिभा को देखने के लिए प्रियदर्शन सर की मस्कुराहट नामक फिल्म देखने को मिलेगी। यह मेरे पसंदीदा जगदीप साहब के अभिनय में से एक है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जॉनी लीवर
हास्य अभिनेता जॉनी लीवर ने अपने ट्वीट में जगदीप साहब से पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'मेरी पहली फिल्म में जब मैंने पहली बार कैमरा फेस किया तो वह 'ये रिश्ता ना टूटे' जगदीप भाई जैसे लेजेंड के साथ थी। हम आपको बहुत मिस करेंगे जगदीप साहब। आपकी आत्मा को शांति मिले। हमारी प्रार्थना और संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।'
 

पढ़ें: जगदीप ने बतौर बाल कलाकार शुरू किया था अभिनय, ऐसे तय किया था करीब 400 फिल्मों का सफर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें