फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीप ने बतौर बाल कलाकार शुरू किया था अभिनय, ऐसे तय किया था करीब 400 फिल्मों का सफर

Thu, 09 Jul 2020 12:54 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जगदीप (Jagdeep) ने दुनिया को अलविदा कह दिया। जगदीप ने बुधवार शाम मुंबई में 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जगदीप के निधन से पूरा बॉलीवुड गलियारा शोक में डूब गया है। बॉलीवुड के हास्य कलाकार जगदीप ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना बेहतरीन योगदान दिया था। उन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने अभिनय के सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मी करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन

2 of 5
जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया
जगदीप का जन्म 29 मार्च 1939 को मध्यप्रदेश के दतिया में हुआ था। जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। उन्होंने फिल्मों में आने के बाद अपना नाम बदल दिया था। जगदीप के पिता का नाम सैयद यावर हुसैन जाफरी और माता का नाम कनीज हैदर था। जगदीप के दो बेटे जावेद जाफरी और नावेद जाफरी हैं, ये दोनों भी मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं। उनके पोते मीजान ने भी निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म मलाल से पिछले साल हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता अपनी शुरूआत की है। जावेद और नावेद के अलावा उनकी एक बेटी मुस्कान भी है, जो उनकी दूसरी पत्नी नाजिमा से हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया
सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी ने सिनेमा में आने के बाद अपना नाम जगदीप रख लिया था। उन्होंने बतौर बाल कलाकार बी आर चोपड़ा की फिल्म अफसाना से शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने बाल कलाकार के ही रूप में अब दिल्ली दूर नहीं, मुन्ना, आर पार, दो बीघा जमीन और हम पंछी एक डाल के जैसी फिल्मों से खूब नाम कमाया। हम पंछी एक डाल के देखने के बाद खुद पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उनकी तारीफ भी की थी।

4 of 5
जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया
एक कॉमेडियन के रूप में उन्हें पहचान शम्मी कपूर की फिल्म ब्रह्मचारी से मिली और रमेश सिप्पी निर्देशित फिल्म शोले में निभाए गए उनके किरदार सूरमा भोपाली ने उनकी शोहरत घर- घर तक पहुंचा दी। जगदीप ने बाद में इसी नाम की एक फिल्म का निर्देशन भी किया। जगदीप ने हिंदी की हिट हॉरर फिल्मों पुराना मंदिर और सामरी में भी अपनी मौजूदगी से लोगों को हंसाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IIFA में जगदीप सहित अन्य सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
जगदीप ने अपने फिल्मी जीवन में करीब 400 फिल्मों में काम किया है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें सूरमा भोपाली नाम से ही पहचाना जाता रहा है। जगदीप साल 2012 में आखिरी बार फिल्म 'गली गली चोर है' में नजर आए थे। पिछले साल मुंबई में हुए आइफा समारोह में जगदीप को भारतीय सिनेमा में अप्रतिम योगदान के लिए सम्मानित किया गया था।

पढ़ें: जगदीप का अभिनय देख इतना खुश हो गए थे पंडित नेहरू, दिया था ये खास तोहफा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें