फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकलीन का यूट्यूब चैनल शुरू, बताएंगी अभिनेत्री होने के मायने, क्या-क्या करना पड़ता है

Tue, 23 Jul 2019 12:54 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jacqueline fernandez - फोटो : amar ujala
हिंदी सिनेमा में अपने दमदार किरदारों से अलग पहचान बना चुकीं श्रीलंकाई अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने अपना यूट्यूब चैनल खोलने का ऐलान कर दिया है। इस चैनल को खोलने के उद्देश्य के बारे में जैकलीन का कहना है कि वह यह डिजिटल प्लेटफॉर्म सकारात्मकता को बढ़ावा देने के लिए शुरू कर रही हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
Jacqueline Fernandez - फोटो : Instagram
इंस्टाग्राम पर तीन करोड़ प्रशंसकों से प्यार पाने वाली जैकलीन अपने यूट्यूब चैनल के बारे में बातें करते हुए काफी खुश नजर आती हैं। वह कहती हैं, “इसके पीछे सकारात्मकता को बढ़ावा देने के लिए खुद का एक मंच बनाने का आइडिया रहा है। मैं लोगों के साथ यह भी साझा करूंगी कि हिंदी सिनेमा में एक कमर्शियल अभिनेत्री होने के क्या मायने हैं और इसके लिए क्या -क्या करना पड़ता है। मैंने जो कुछ भी सीखा है और जो कुछ सीख रही हूं, यह सब मैं अपने चैनल के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रखने जा रहे लोगों के साथ साझा करूंगी।"
विज्ञापन

3 of 5
jacqueline fernandez
सोशल मीडिया पर जैकलीन को अक्सर ब्यूटी टिप्स देते हुए ही देखा जाता है। लेकिन उनका यूट्यूब चैनल थोड़ा हटके होगा। जैकलीन के मुताबिक इस चैनल पर उनके जीवन से जुड़ी हर बात यहां देखने को मिलेगी। इस चैनल को वह अपने ट्रेवल एडवेंचर ब्लॉग से शुरू करने का इरादा रखती है और साथ ही यहां जैकलीन उन विशेषज्ञों से भी बातचीत भी करेंगी जिनका उनके करियर पर काफी असर रहा है।

4 of 5
Jacqueline Fernandez - फोटो : social media
इन सबके बीच ही सोशल मीडिया पर उनका एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। रेड कलर की साड़ी में नजर आईं जैकलीन बेहद खूबसूरत दिख रही हैं साथ ही जबरदस्त एक्सप्रेशन भी दे रही हैं। डांस करते हुए उनका खूबसूरत अंदाज उनके फैंस का दिल जीत लेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकलीन फर्नांडीज़ - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जल्द ही जैकलीन आपको एक एक्शन हीरोइन के अवतार में नज़र आ सकती हैं। इसके लिए जैकलीन ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस की भी शुरुआत की है। इस शुरुआत के साथ उनका साथ देने आए हैं जाने माने फिल्म निर्माता मधु मंटेना। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें