जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' को लेकर चर्चा में हैं । जैकलीन ने बॉलीवुड में अपने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं । पिछले दो-तीन साल में वो हिट हीरोइनों में शुमार हो गई हैं । इससे पहले उनकी फिल्म 'जुड़वा' हिट गई थी ।
विज्ञापन
2 of 6
जैकलीन
'रेस 3' से पहले जैकलीन ने सलमान के साथ 'किक' में काम किया था । इसी के बाद से वो सलमान खान के परिवार के काफी करीब आ गई हैं । मुंबई में अगर उन्हें किसी बात की परेशानी होती है तो वो खान परिवार के पास जाती हैं ।
विज्ञापन
3 of 6
जैकलीन फर्नांडिस
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में जैकलीन उर्दू सीखना चाहती थीं । जिसके लिए वो सलमान खान के पापा सलीम खान के पास पहुंच गईं ।
4 of 6
जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन ने सलीम खान से कहा कि वो उर्दू सीखना चाहती हैं । इसके बाद सलीम ने उनसे जो कहा, उसे सुन शायद आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे ।
विज्ञापन
5 of 6
जैकलीन फर्नांडीस
सलीम खान ने कहा, 'तुम पहले हिंदी तो ढंग से सीख लो, फिर बाद में उर्दू सीखना।' सलीम खान हमेशा से अपने मन की बात कहने के लिए जाने जाते रहे हैं। वो सच कहने में कभी हिचकिचाते नहीं हैं ।
हालांकि सलीम खान ने जैकलीन को उर्दू सिखाना शुरू कर दिया है । जैकलीन ने बताया, 'मैंने उर्दू सीखनी शुरू कर दी है । मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द सीख जाऊंगी । मैं पहले सरल शब्द सीख रही हूं । बाद में कठिन शब्द सीखूंगी ।'