फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 घंटे में 18 लाख लोगों ने देखा जैकलीन का 'एक दो तीन', यूजर्स बोले- 'पूरे गाने का सत्यनाश कर दिया'

Mon, 19 Mar 2018 03:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' में एक गाना माधुरी दीक्षित को ट्रिब्यूट किया गया है। यह उनकी फिल्म 'तेजाब' का गाना 'एक दो तीन' है। गाने को आज ही रिलीज किया गया। इसमें जैकलीन फर्नांडीस ने माधुरी के उसी मैजिक को बरकरार रखने की कोशिश की।
विज्ञापन

2 of 5
जैकलीन
गाने को टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिलीज किया। रिलीज होते ही हजारों लोगों ने गाने पर कमेंट करना शुरू कर दिया। गाना रिलीज हुए अभी 4 घंटे ही हुए हैं। इतनी देर में इसे 18 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
जैकलीन
गाने में जैकलीन की ड्रेस रिवीलिंग है। बिकिनी के साथ रंग-बिरंगी स्कर्ट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इस रीमेक को अहमद खान और गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। 1 मिनट 36 सेकेंड के गाने में जैकलीन के साथ  प्रतीक बब्बर भी नजर आए।

4 of 5
जैकलीन
अब इस पर लोगों की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है। गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है। लेकिन पहली बार लोगों को ऐसा लगा कि उनकी आवाज में इस गाने के लिए पर्फेक्ट नहीं है। वहीं जैकलीन भी माधुरी जैसा कमाल नहीं दिखा पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकलीन
कुछ यूजर ने कहा कि पूरे गाने का सत्यनाश कर दिया। यूजर्स को गाने में कुछ भी पसंद नहीं आ रहा है। वहीं कुछ ने गाने की तारीफ करते हुए कमेंट किए हैं। यूजर्स ने जैकलीन की तारीफ में कहा, 'ये माधुरी दीक्षित के लिए ट्रिब्यूट है। इसमें तुलना क्यों की जाए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें