बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी हसीनाएं भी हैं, जो विदेश से आई हैं, लेकिन बॉलीवुड में अपने अभिनय का सिक्का जमाया है। इन विदेशी हसीनाओं ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्म दी है।
बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लाखों चाहने वाले होते हैं, इनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर इन अभिनेत्रियों की तस्वीरें ाते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी हसीनाएं भी हैं, जो विदेश से आई हैं, लेकिन बॉलीवुड में अपने अभिनय का सिक्का जमाया है। इन विदेशी हसीनाओं ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्म दी है। तो आइए आज जानते हैं इंडस्ट्री की उन हसीनाओं के बारे में जिन्होंने दूसरे देश से आकर बॉलीवुड में खूब नाम, शोहरत और पैसा कमाया है।
विज्ञापन
2 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ का असल नाम कटरीना टरकोटे है। वह 16 जुलाई 1983 को हांगकांग में पैदा हुई थीं। उनकी नागरिकता ब्रिटेन की है। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म बूम (2003) से फिल्मी सफर शुरू किया था। कटरीना की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। हाल ही में कटरीना टाइगर 3 में सलमान खान के साथ दिखाई दी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : instagram
जैकलीन फर्नांडिस
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक श्रीलंकाई मॉडल और अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 11 अगस्त 1985 को बहरीन के मनामा में हुआ था। जैकलीन ने वर्ष 2006 में मिस श्रीलंका यूनीवर्स का खिताब अपने नाम कर किया था। उन्होंने साल 2009 में आई फिल्म 'अलादीन' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख और अमिताभ बच्चन अहम किरदार में दिखाई दिए थे।
4 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
नोरा फतेही
नोरा फतेही का जन्म कनाडा में 6 फरवरी 1992 को हुआ था। उन्होंने फिल्म रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस से बॉलीवुड में कदम में कदम रखा। नोरा ने हिंदी के साथ-साथ तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। नोरा अपनी डांस स्किल्स को लेकर जानी जाती हैं।
नरगिस फाखरी
अभिनेत्री नरगिस फाखरी का जन्म 20 अक्टूबर 1979 को अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुआ था। वर्ष 2011 में आई रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म हिट साबित हुई थी लेकिन फिल्म से नरगिस को कोई बड़ी पहचान नहीं मिली थी।