दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद अब जैकलीन फर्नांडिस ने भी हॉलीवुड में अपने कदम रख लिए हैं। बॉलीवुड में सलमान खान के साथ 'किक' लगाने के बाद अब वो हॉलीवुड में 'किक' लगाने की तैयारी कर रही हैं। आपको बता दें कि दीपिका और प्रियंका के एक्शन के बाद अब जैकलिन दर्शकों को डराने आ रहीं हैं।
विज्ञापन
इस हीरोइन को हॉलीवुड की 'हॉरर फिल्म' का मिला ऑफर, चट से लपक लिया
2 of 5
जैकलिन फर्नांडिस की इस फिल्म का नाम 'डेफिनिशन ऑफ फियर' है। यह एक हॉरर फिल्म है जिसमें जैकलिन एक मनोवैज्ञानिक स्टूडेंट का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन
इस हीरोइन को हॉलीवुड की 'हॉरर फिल्म' का मिला ऑफर, चट से लपक लिया
3 of 5
आपको बता दें कि साल 2015 में दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जैकलिन की इस ब्रिटिश डेब्यू फिल्म का प्रीमियर हुआ था। लोगों ने इसे बहुत पसंद किया था। लेकिन इसके बाद अचानक ही कुछ कारणों के चलते ये फिल्म रिलीज नहीं हुई। अब एक बार फिर जैकलीन आपको डराने के लिए आ रही हैं।
इस हीरोइन को हॉलीवुड की 'हॉरर फिल्म' का मिला ऑफर, चट से लपक लिया
4 of 5
फिल्म के ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि जैकलीन अपने कुछ दोस्तों के साथ शहर से दूर एक घर पर छुट्टियां मनाने जाती हैं। वहीं पहुंचते ही उन लोगों के साथ कुछ अजीबोगरीब हरकतें शुरू हो जाती हैं। उन लोगों के साथ एक के बाद एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है।
इस हीरोइन को हॉलीवुड की 'हॉरर फिल्म' का मिला ऑफर, चट से लपक लिया
5 of 5
आपको बता दें कि जैकलीन की ये फिल्म 25 अगस्त 2017 को रिलीज होने वाली है। हालांकि फिल्म के ट्रेलर ने अभी से कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए यहां क्लिक करें-