जैकलीन फर्नांडिस पिछले कई दिनों से फिल्मों से दूर हैं । जैकलीन आखिरी बार फिल्म 'रेस 3' में नजर आई थीं । इन दिनों जैकलीन अपने परिवार के साथ एंज्वॉय कर रही हैं । हाल ही में जैकलीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर की हैं जिसमें वो अपनी बहन को बर्थडे विश कर रही हैं ।
विज्ञापन
2 of 5
jacqueline
- फोटो : social media
तस्वीरों में जैकलीन समुद्र किनारे अपनी बहन के साथ मस्ती करती दिखीं । दोनों बहनें मोनोकिनी में नजर आ रही हैं और सन बाथ ले रही हैं । दूसरी फोटो में जैकलीन व्हाइट फ्लोरल प्रिंटेड मोनोकनी में दिख रही हैं । सन ग्लासेस और हैट उनके लुक को पूरा कर रहे हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
jacqueline
- फोटो : social media
वहीं, जैकलीन की बहन का रेड बिकिनी में बोल्ड लुक दिखाई दे रहा है । एक फोटो में जैकलीन और उनकी बहन चाय का लुत्फ ले रही हैं । दोनों बहनें व्हाइट बाथ रोब पहने हुए एक दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं ।
4 of 5
jacqueline
- फोटो : social media
जैकलीन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । पिछले दिनों जैकलीन ने एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कौन सी सबसे बड़ी गलती की है । जैकलीन ने लिखा, 'मैं हमेशा कुछ करने से पहले यही सोचती रही कि लोग क्या कहेंगे लेकिन ये मेरी जिंदगी है और लोगों की परवाह नहीं करनी चाहिए ।'
बता दें कि 'रेस 3' के बाद जैकलीन के पास एक ही फिल्म है । वो तरुण मंसुखानी की फिल्म 'ड्राइव' में नजर आएंगी । फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल प्ले कर रहे हैं और जैकलीन फर्नांडिस पहली बार उनके साथ काम करेंगी । 'रेस 3' से पहले जैकलीन 'जुड़वा 2' में नजर आई थीं ।