फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेत्री ने ग्लैमर इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई का किया खुलासा, बोलीं- 'यहां आते ही सर्जरी..'

Fri, 06 Mar 2020 02:35 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
jacqueline fernandez - फोटो : social media
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपना मुकाम बना लिया है। फिल्मों के साथ जैकलीन विज्ञापनों और मॉडलिंग में भी व्यस्त हैं। मूलत: श्रीलंका की रहने वालीं जैकलीन के लिए बॉलीवुड में आना आसान नहीं था। करियर के शुरुआती दौर में जैकलीन को लोगों से कई बातें सुनने को मिलीं जो हैरान करने वाली हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में जैकलीन कहा कि 'जब मैं बॉलीवुड में आई थी तब ही मैंने ये साचा था कि मुझे अपनी असली पहचान बनाए रखनी है। मैं जैसी हूं मुझे वैसा ही रहना है। कई लोगों ने सलाह दी कि अपनी नाक की सर्जरी कराओ, अपना नाम बदल लो लेकिन मैं हमेशा खुद से सवाल पूछती थी कि क्या सच में मुझे इसकी जरूरत है।' 
विज्ञापन

3 of 5
jacqueline fernandez - फोटो : social media
जैकलीन आगे कहती हैं कि 'मैंने सभी की बातें सुनीं लेकिन मैं रिलैक्स रही और खुद को शांत रखा। हालांकि अब जब मैं एक मुकाम पर हूं और मुझे सफलता भी मिल चुकी है तो अब मैं परेशान रहती हूं कि इसे किस तरह से बरकरार रखा जाए।'

4 of 5
Jacqueline Fernandez - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन बताती हैं कि 'किसी ने मुझसे कहा कि अपना नाम 'मुस्कान' रख लो। मेरी एजेंसी ने भी मुझसे कहा कि आपका नाम बहुत वेस्टर्न है। इस नाम के साथ यहां नहीं चलेगा। लोग यहीं नहीं रुके, कुछ ने तो मेरी आइब्रो तक को डार्क करने की बात कही। जब मुझसे नाक की सर्जरी कराने की बात कही तो मुझे काफी हंसी आई थी क्योंकि यही एक ऐसा फीचर था जिसे देखकर मुझे लगता था कि ये बहुत अच्छा है। मेरी नाक बहुत अच्छी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Asim Riaz and Jacqueline Fernandez - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
जैकलीन ने आगे कहा कि, 'एक बार दिवाली पार्टी में मैंने भारतीय पारंपरिक कपड़े पहने थे। उस वक्त मुझे देखकर तीन अभिनेता दोस्तों ने कहा कि 'कितनी भी कोशिश कर लो तुम इंडियन नहीं लग सकती हो।' यह सुनकर मुझे काफी बुरा लगा था।' वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन इन दिनों 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट रहे आसिम रियाज के साथ एक म्यूजिक वीडियो शूट कर रही हैं। पिछले दिनों सेट से कई तस्वीरें भी सामने आई थीं।

इंस्टाग्राम डेब्यू के बाद करीना ने साझा की अपनी पहली तस्वीर, फैंस कर रहे हैं ऐसे रिएक्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें