बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी हुई हैं। बीते दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर चार्जशीट में जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी के रूप में नामित किया गया था। इसके अलावा, पीएमएलए के तहत अभिनेत्री की 7.27 करोड़ के फंड को संलग्न कर लिया गया था। एजेंसी ने इन फंड्स को “अपराध की आय” बताते हुए जब्त किया था, जिस पर अब जैकलीन ने बयान दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा है कि फिक्स्ड डिपॉजिट का किसी अपराध से कोई संबंध नहीं है।