सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किक' जबरदस्त हिट रही है, अब इस फिल्म का सीक्वल बन रहा है। फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही थी। पहले सलमान खान के अपोजिट दीपिका पादुकोण के नाम की चर्चा थी तो वहीं वरुण धवन के कैमियो रोल की भी चर्चा थी। वहीं अब खबर है कि सलमान खान के अपोजिट दीपिका पादुकोण को रिप्लेस कर दिया गया है। आगे की स्लाइड्स में देखिए कौन होगा किक 2 में सलमान के साथ।
पढ़ें: एआर रहमान के शो में हुआ कुछ ऐसा, गुस्से में शो छोड़कर जाने लगे दर्शक
विज्ञापन
2 of 5
निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम पूरा कर लिया है। किक-2 की शूटिंग 2018 की जून-जुलाई से शुरु होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान के साथ अब जैकलीन फर्नांडिज ही होंगी। बता दें कि 'किक' में भी जैकलीन फर्नांडिज ही मुख्य किरदार में थीं।
विज्ञापन
3 of 5
जैकलीन फर्नांडिज के अब तक के करियर पर नजर डालें तो उन्हें सीक्वेंस फिल्मों का क्वीन कहा जा सकता है और हर डायरेक्टर की वो फेवरेट हैं। जैकलीन ने मर्डर-2, रेस-2, हाउसफुल-2, हाउसफुल-3 और जुड़वा-2 फिल्म में काम किया। फिलहाल वो रेस-3 में व्यस्त हैं, इसके बाद वो किक-2 में दिखाई देंगी। बता दें कि दोनों ही फिल्मों में वो सलमान के साथ दिखाई देंगी।
4 of 5
जैकलीन
फिटनेस के मामले में देखें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस हमेशा से ही एक्टिव रहती हैं। इसके साथ ही कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फिटनेस फ्रीक जैकलीन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी।
इस तस्वीर में वो एक पोल पर योगिनी पोज देते हुए दिखाई दीं। इसमें जैकलीन ने पोल पर पैरों के सहारे अपनी पूरी बॉडी को बैलेंस किया हुआ है और हाथों को फैलाए हुए हैं। इस पोज को 'योगिनी पोज' का नाम दिया है।