फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर 'दबंग टूर' का वीडियो वायरल, जैकलीन फर्नांडिस के साथ सलमान ने लगाए ठुमके

Mon, 09 Jul 2018 04:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारत में धमाल मचाने के बाद सुपरस्टार सलमान खान का 'दबंग टूर' अमेरिका में भी अपने जलवे बिखेर रहा है। इस बार अमेरिका के 'दबंग टूर' में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस, सोनाक्षी सिन्हा और डेजी शाह भी मौजूद हैं। अमेरिका में हिंदी सिनेप्रेमी सलमान के इस 'दबंग टूर' के काफी मजे भी ले रहे हैं। इस बीच 'दबंग टूर' के स्टेज पर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जी हां जैकलीन फर्नांडिस ने 'दबंग टूर' में कई गानों पर डांस करके न केवल दर्शकों के दिलों को जीता बल्कि अपने शानदार डांस से वहां मौजूद दर्शकों को भी खूब नचाया। जैकलीन ने अपनी इस सभी डांस के वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
बात करें जैकलीन फर्नांडिस के डांस परफॉर्मेंस की तो उन्होंने अपनी फिल्म 'जुड़वा 2' के 'ऊंची है बिल्डिंग' गाने पर जमकर डांस किया। इस गाने पर उनके साथ सलमान खान और मनीष पॉल भी ठुमके लगाते दिखे। इसके अलावा जैकलीन फर्नांडिस ने फिल्म 'रॉय' के सुपरहिट गाने 'चिट्टियां कलाइयां वे' गाने पर भी डांस किया।
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस अपने बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस देने के लिए रिहर्सल में काफी मेहनत करती हैं। बीते दिनों आई उनकी फिल्म 'रेस 3' में भी उन्होंने 'हल्ला दुहाई' और 'हीरिए' गाने पर अपने डांस से दर्शकों को दीवाना बना दिया था। हालांकि यह फिल्म दर्शकों के दिलों को जीतने में नाकामयाब रही लेकिन फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस के डांस को काफी पसंद किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें