फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के पुराने घर में शिफ्ट हुईं जैकलीन फर्नांडिस, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Sat, 06 Feb 2021 12:56 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jacqueline fernandez - फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अपने पुराने घर यानी किराए के मकान को छोड़कर नए घर में शिफ्ट हुई हैं। खबरों की मानें तो जैकलीन प्रियंका चोपड़ा के पुराने घर में शिफ्ट हुई हैं। अभिनेत्री के नए घर की कीमत करीब 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जैकलीन जब से मुबंई आई है वो मुंबई के ब्रांद्रा में एक किराए के घर में रहती थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
jacqueline fernandez - फोटो : instagram
जैकलिन फर्नांडिस ने जुहू में एक घर खरीदा है। जिसमें लिविंग एरिया और एक बड़ी बालकनी भी है। बता दें कि 2019 में प्रियंका और निक ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 20 मिलियन डॉलर में एक घर खरीदा है। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : twitter
बताया जा रहा है कि निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के घर में दो बॉलिंग लेन ऐली है।इसके अलावा इसमें जिम, बार, मूवी थिएटर है और इनडोर बॉस्केट बॉल कोर्ट भी है। साथ ही घर में गेम रूम भी है।एक पूल टेबल भी है। दोनों पहले एक दूसरे घर में रहते थे, जिसे उन्होंने 6 मिलियन डॉलर में बेच दिया था।
 

4 of 5
jacqueline fernandez - फोटो : instagram
बीते दिनों जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो साझा की थी। इस फोटो में अभिनेत्री बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी। जैकलीन ने सफेद रंग का टॉप पहना था और कैप्शन में अपने फैंस के लिए लिखा था, ‘आप सभी का दिन शुभ हो। सभी खुश रहो और फिट रहो’ इस फोटो को अभी तक 26,89,634 से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके है। जैकलीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jacqueline fernandez - फोटो : instagram

वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन जल्द ही सलमान खान के साथ आने वाली फिल्म राधे में नज़र आएंगी। ये फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। जैकलीन फर्नांडिस को पिछली बार शिरीष कुंद्रा की वेब सीरीज मिसेस सीरियल किलर में देखा गया थाl यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज हुई थीl  इसके अलावा जैकलिन जल्द फिल्म 'बच्चन पांडे', 'भूत पुलिस' और 'सर्कस' में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें