फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर बड़ी बात कही है। उनकी इस बात की चर्चा चारों ओर हो रही है। गौरतलब है कि इन दिनों जैकलीन, सलमान और उनके पूरे 'दबंग टूर' के साथ अमेरिका में हैं।
विज्ञापन
2 of 4
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए जैकलीन फर्नांडीज ने कहा है कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की 'हम दिल दे चुके सनम' उनकी सबसे फेवरेट फिल्मों में से एक है। इतना ही नहीं जैकलीन ने फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को लेकर भी बड़ी बात कही जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
3 of 4
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित 'हम दिल दे चुके सनम' को लेकर जैकलीन ने कहा है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या राय सलमान खान के साथ बेहद खूबसूरत और अच्छी लगी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान और ऐश्वर्या सबसे परफेक्ट जोड़ी में से एक है। जैकलीन की यह बात न केवल उनके फैंस को बल्कि सलमान और ऐश्वर्या को भी हैरान कर सकती है।
वहीं बात करें सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के रिलेशन की तो साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के दौरान दोनों की प्रेम कहानी काफी सुर्खियों में रही थी। लेकिन 2001 आते-आते दोनों ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया। बताया जाता है कि इस दौरान सलमान खान ने ऐश्वर्या को मानसिक रूप से कापी प्रताड़ित किया था।