फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़के को जबरदस्ती गले लगाते ही ट्रोल हुईं जैकलीन, तुरंत पहुंचे सलमान और यूजर्स भी हैरान

Mon, 04 Jun 2018 07:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैकलीन
बॉलीवुड के भाई जान उर्फ सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेस-3' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी सिलसिले में वो फिल्म की स्टारकास्ट के साथ माधुरी दीक्षित के डांस रियलिटी शो 'डांस दिवाने' पर पहुंचे। इस दौरान एक जैकलीन एक बच्चे को गले लगाना चाहती थीं लेकिन उस बच्चे ने साफ मना कर दिया। बच्चे के न करने से सभी एकदम से चौंक जाते हैं और फिर सलमान कुर्सी से उठकर बच्चे के पास पहुंच जाते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
Jacqueline Fernandez
सलमान अपने साथ स्टेज पर जैकलीन को भी ले जाते हैं और बच्चे को पीछे से पकड़कर जबरन जैकलीन की धकेलने लगे और इस तरह आखिरकार जैकलीन की ख्वाहिश पूरी हो जाती है। 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
Jacqueline Fernandez
जैकलीन के बच्चे को गले लगाने का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इस पर कुछ फैंस सवाल करने लगे। फैंस का कहना था कि जब लड़के का जैकलीन को गले लगाने का मन नहीं था तो फिर उन्हें जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए थी। अगर न का मलतब न होता है तो फिर यह महिलाओं पर लागू होनी चाहिए। 

 

4 of 5
Jacqueline Fernandez ek do teen
जैकलीन से जब इस बारे में शो के बाद पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उस बच्चे को गले लगाने का मेरा इरादा गलत नहीं था। मेरा खूद एक 11 साल का भतीजा है और वह भी कभी-कभी मुझे गले नहीं लगने देता है लेकिन मैं प्यार से उसे जबरदस्ती गले लगा लेती हूं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन ने अपनी सफाई में कहा कि मैं मानती हूं कि किसी की मर्जी के बिना ऐसा नहीं करना चाहिए। पर फिर भी मेरा मानना है कि मेरा इरादा गलत नहीं था और न ही मैंने कुछ गलत किया है। जो लोग इस पर सवाल खड़ा कर रहे हैं मैं जानती हूं वह क्या सोच रहे हैं?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें