फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेस 3' की के सेट से आई बुरी खबर, जैकलीन फर्नांडिस के साथ हुआ बड़ा हादसा अस्पताल में भर्ती

Fri, 23 Mar 2018 03:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैकलीन
जैकलीन फर्नांडिस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अबु धाबी में 'रेस 3' के सेट पर जैकलीन की आंखों में गहरी चोट लग गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शॉट के दौरान वो स्क्वैश खेल रही थीं। तभी उनकी आंखों पर जोर से बॉल आकर लगी।
विज्ञापन

2 of 5
जैकलीन
बॉलीवुड लाइफ के अनुसार, जैकलीन की आंखों से लगातार खून निकल रहा था। अभी जैकलीन डॉक्टरों की देख-रेख में हैं। ट्रीटमेंट पूरा होने के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। जैकलीन सलमान खान के साथ दबंग टूर के लिए दुबई लौटने वाली थीं।
विज्ञापन

3 of 5
जैकलीन फर्नांडीस
कल यानी शनिवार को पुणे में 'दबंग टूर' का कॉन्सर्ट होने वाला है। अचानक चोट लगने के बाद जैकी सलमान खान के शो में परफॉर्म नहीं कर पाएंगी। जैकलीन इंस्टाग्राम पर अक्सर स्क्वैश खेलते तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

4 of 5
जैकलीन फर्नांडिस
हाल ही में जैकलीन का गाना 'एक दो तीन' रिलीज हुआ था। इसके लिए सलमान खान, सरोज खान और अनिल कपूर ने उनकी जमकर तारीफ की। बता दें कि जैकलीन से पहले आलिया भट्ट को भी ब्रह्मास्त्र के सेट पर चोट लग गई थी। आलिया बुलगारिया में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट
कुछ हफ्तों पहले शाहिद कपूर की भी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग के दौरान तबीयत खराब हो गई थी। शाहिद के गले में दर्द के चलते वो मुंबई वापस लौट आए। इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें