जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों अपने नए होली सॉन्ग को लेकर सुर्खियों में हैं। इस गाने में 'बिग बॉस 13' के रनर अप आसिम रियाज भी उनके साथ नजर आएंगे। टी सीरीज के इस गाने की घोषणा कुछ दिनों पूर्व ही हुई है। हाल में इस गाने की शूटिंग हुई जिसके सेट की तस्वीरों में जैकलीन गुलाबी रंग के लहंगे और भारी आभूषण पहने दिख रही हैं। इनमें कुछ फोटो में जहां वह इतराती हुई पोज दे रही हैं तो वहीं कुछ फोटो में वह डांस प्रैक्टिस करती दिख रही हैं।