देशभर में इस समय लॉकडाउन है, बावजूद इसके बॉलीवुड सेलेब्रिटीज का जलवा बरकरार है। हर सेलेब इन दिनों सोशल मीडिया पर अपना जलवा बिखेर रहा है। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस इस समय खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में सलमान खान के साथ आए गाने 'तेरे बिना' ने जैकलीन की तरफ उनके फैंस का ध्यान खींच दिया है। तो वहीं अब जैकलीन का डांस लोगों पर कहर बरसा रहा है।