बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। पिछले साल आई उनकी फिल्म रेस 3 फ्लॉप साबित रही। इस फिल्म के बाद से अभी तक जैकलीन फर्नांडिस किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, वहीं जैकलीन अपने फैंस से सोशल मीडिया पर हमेशा जुड़ी रहती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Jacqueline Fernandez
- फोटो : social media
इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। रेड कलर की साड़ी में नजर आईं जैकलीन बेहद खूबसूरत दिख रही हैं साथ ही जबरदस्त एक्सप्रेशन भी दे रही हैं। डांस करते हुए उनका खूबसूरत अंदाज उनके फैंस का दिल जीत लेगा।
विज्ञापन
3 of 5
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
जैकलीन फर्नांडिस के इस डांस वीडियो को vaaru_kii_zannu नाम के इंस्टाग्राम फैन क्लब से शेयर किया है। उनके फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही अपने आने वाली फिल्म में एक्शन करती नजर आएंगी। हालांकि अभी फिल्म के नाम का खुलासा नही हो पाया है।
4 of 5
जैकलीन फर्नांडीज़
- फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन आपको एक एक्शन हीरोइन के अवतार में नजर आ सकती हैं। इसके लिए जैकलीन ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस की भी शुरुआत की है। इस शुरुआत के साथ उनका साथ देने आए हैं जाने माने फिल्म निर्माता मधु मंटेना। जैकलीन एक एक्शन फ्रेंचाइजी पर भी विचार कर रही हैं।
सूत्रों की मानें तो अभी इस एक्शन सीरीज़ की पहली फिल्म की कहानी लिखी जा रही है। इसके पूरे होती ही फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाने की संभावना भी है। सूत्र आगे बताते हैं कि जैकलीन इसके लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं। काफी समय लॉस एंजेलिस में बिताकर आईं जैकलीन वहां से खास तौर पर हथियारों की ट्रेनिंग लेकर आई हैं। एक खास दिए इंटरव्यू में जैकलीन ने बताया है कि अब वह बंदूक और चाकू चलाना सीख गई हैं। इसी खास ट्रेनिंग का फायदा वह इस फिल्म में उठाना चाहती हैं।