फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की चोरी से फोटो खींचते पकड़ी गईं जैकलीन, जिम में पसीना बहा रहे थे भाईजान

Wed, 29 Apr 2020 11:39 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों लॉकडाउन की वजह से अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर फंसे हुए हैं। अभिनेता के साथ उनके परिवार के कई और सदस्य और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी हैं। हाल ही सलमान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने छुपकर उनकी फोटो खींचते हुए जैकलीन को पकड़ लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान अपने फॉर्म हाउस से अक्सर लोगों को जागरुक करते हुए वीडियो और संदेश शेयर करते रहते हैं।  इसके साथ ही सलमान इन दिनों जमकर जिम में पसीना भी बहा रहे हैं। अब उन्होंने वर्कआउट करते हुए एक तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan - फोटो : Social Media
इस तस्वीर में जहां सलमान पसीने से लथपथ वर्कआउट करते दिख रहे हैं तो वहीं जैकलीन फर्नांडिस उनकी चुपचाप तस्वीर खींचते हुए नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए सलमान ने लिखा है, जैकी चोरी चोरी चुपके चुपके तस्वीर खींचते हुए पकड़ी गईं। इसके बाद उन्होंने एक तस्वीर खीचीं जिसे वो अपने अकाउंट पर पोस्ट करेंगी।'
 

4 of 5
Salman Khan and Family - फोटो : Social Media (सांकेतिक)
सलमान खान मुंबई में 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे जो कि लॉकडाउन की वजह से कैंसिल हो गई थी। इसके बाद सलमान तुरंत अपने फॉर्म हाउस चले गए थे और वहीं पर खुद को क्वारंटीन कर लिया। जानकारी के मुताबिक सलमान की यह पसंदीदा जगह है। जब भी वह फ्री होते हैं तो यहीं पर जाकर समय बिताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jacqueline Fernandez - फोटो : Social Media
बीते दिनों जैकलीन का गाना गेंदा फूल रिलीज हुआ था, जिसे लोगों का काफी अच्छा रिस्पांस मिला। हालांकि बादशाह के इस गाने पर लिरिक्स चुराने का आरोप भी लगा। लेकिन बाद में उन्होंने इसके लेखक को पांच लाख रुपये की मदद दी।

पठान के घर में 'ब्राह्मण' बनकर पैदा हुए थे इरफान, इस वजह से पिता उड़ाते थे मजाक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें