फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफी हटकर है जैकलीन फर्नांडीज का ये तितली कॉस्ट्यूम, अपकमिंग वेब सीरीज के बारे में किया खुलासा

Tue, 25 Jun 2019 05:36 PM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
आखिरी बार फिल्म रेस 3 में नज़र आई फिल्मी जगत की जानी मानी अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज अब जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज़ मिसेज सीरियल किलर में नज़र आने वाली हैं। पर अभी उसके आने में काफी समय है।
विज्ञापन

2 of 5
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इन दिनों वह अपने देश श्रीलंका की मदद में उतरी हैं। मुंबई में श्रीलंका टूरिज़्म के एक खास इवेंट में इस अवतार में पहुंची जैकलीन। इस डिजाइनर ड्रेस को पहने जैकलीन बेहद ही अदभुत लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इस खास केसरिया रंग की बात करें तो जबसे दिल्ली में भाजपा सरकार का लौटना हुआ है, हर तरफ यही रंग नज़र आ रहा है। इस इवेंट की बात करें तो यहां पहुंची जैकलीन ने श्रीलंका टूरिज्म पर काफी चर्चा की। यहां तक की इस्टर पर हुए हमलों के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अब श्रीलंका बिल्कुल सुरक्षित है। 

4 of 5
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
जैकलीन ने कहा, "मैं हमेशा अपने दोस्तों और दर्शकों को श्रीलंका टूरिज्म के लिए प्रोत्साहित करती रहती हैं और आगे भी करती रहूंगी क्योंकि वह मेरी मातृभूमि है। श्रीलंका में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद हम जैसे लोगों को अपनी मातृभूमि के लिए आगे आना ज़रूरी है। साथ ही साथ अपने देश का टूरिज्म अम्बेसेडर बनने का मुझे गर्व है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इन दिनों जैकलीन अब अपनी आने वाली वेब सीरीज़ की ज़ोरों शोरों से तैयारियों में लगी हैं। इनकी इस वेब सीरीज़ को शिरीष कुंदर डायरेक्ट कर रहे हैं वहीं इसे प्रोड्यूस शिरीष की पत्नी फराह खान करने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें