बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भले ही अपनी खूबसूरती से बहुत सुर्खियां बटोरती हो लेकिन उनके काम को भी नकारा नहीं जा सकता है। यह भी बात सही है कि जैकलीन डांस करने में किसी अभिनेत्री से पीछे नहीं हैं। अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए जैकलीन सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। ऐसे में उनका एक बेले डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।