फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की इन हमशक्ल में फर्क करना है मुश्किल, पाकिस्तान में भी हैं एक मशहूर मॉडल

Wed, 27 Mar 2019 03:02 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood celebrities - फोटो : social media
जैकलीन फर्नांडिस की हमशक्ल की तस्वीरें सामने आई हैं। जैकलीन फर्नांडिस ने खुद इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी हमशक्ल नजर आ रही हैं। जैकलीन की हमशक्ल अमेरिकन एक्ट्रेस अमांडा सर्नी हैं। तस्वीरों को देखकर आपके लिए भी फर्क करना मुश्किल होगा। केवल जैकलीन ही नहीं बॉलीवुड के ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जिनके हमशक्ल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra, Zhalay Sarhadi - फोटो : amar ujala
पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस जाले सरहदी (Zhalay Sarhadi) को प्रियंका चोपड़ा का हमशक्ल कहा जाता है। जाले सरहदी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। अपने करियर के शुरुआती दिनों में जाले को कई लोगों ने कहा है कि वो बिल्कुल प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखती हैं और वो बॉडी डबल बन सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
anushka sharma - फोटो : social media
पिछले दिनों अनुष्का शर्मा की हमशक्ल की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। अनुष्का की इस हमशक्ल का नाम जूलिया माइकल्स है, जो एक सिंगर हैं। जूलिया के नैन-नक्श हूबहू अनुष्का शर्मा जैसे हैं। दोनों के बालों का रंग दोनों की असलियत को बयां करता है। 

4 of 5
alia bhatt - फोटो : file photo
आलिया भट्ट की हमशक्ल वाली लड़की का वीडियो पिछले दिनों काफी वायरल हुआ। वीडियो में लड़की ने बिलकुल 'गली ब्वॉय' वाली आलिया भट्ट की तरह लुक अपना रखा था। इसे देखकर ऐसा लगता है कि मानों वह आलिया ही हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aishwarya rai, sneha ullal - फोटो : amar ujala
साल 2005 में फिल्म लकी: नो टाइम फॉर लव से डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस स्नेहा उलाल हूबहू दिखने में ऐश्वर्या राय जैसी थीं। दर्शकों ने जब स्नेहा उलाल को पहली बार पर्दे पर देखा तो एक बार तो उन्हें भी यही लगा कि ये तो ऐश्वर्या ही हैं हालांकि पहली फिल्म के बाद वो गायब सी हो गईं। स्नेहा की फिल्म लकी: नो टाइम फॉर लव बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें