फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jackky Bhagnani Birthday: जैकी भगनानी को ऐसे हुआ रकुल प्रीत सिंह से प्यार, बर्थडे पर जानें अनोखी प्रेम कहानी

Wed, 25 Dec 2024 05:02 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता जैकी भगनानी आज अपना जन्मंदिन मना रहे हैं। अभिनेता के खास दिन पर हम आपको बताएंगे उनकी लवस्टोरी के बारे में....
विज्ञापन
1 of 5
रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम@rakulpreet
जैकी भगनानी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जैकी ने इस साल 2024 में अपनी जीवनसाथी के रूप में रकुल प्रीत सिंह का चुनाव किया है। उनके जन्मदिन पर हम आपको ले चलते हैं उनके प्यार भरे सफर की ओर। जैकी और रकुल प्रीत अपनी पहली मुलाकात से पहले सिर्फ पड़ोसी थे। हालांकि, इस बात का पता दोनों को ही नहीं था। 
विज्ञापन

2 of 5
रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम@rakulpreet
एक दूसरे के पड़ोसी थे रकुल और जैकी
रकुल प्रीत ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों की मुलाकात लॉकडाउन में हुई, जहां उन्हें किसी कॉमन फ्रैंड के जरिए पता चला कि वे एक दूसरे के पड़ोसी हैं। कोरोना काल में जब उनकी मुलाकात हुई तो दोनों दोस्त बन गए। एक दूसरे के घरों में आना जाना बढ़ा।
विज्ञापन

3 of 5
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब दोस्ती प्यार में बदल गई 
धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों इस दौरान घर पर ही थे, तो दोस्ती प्यार में बदल गई। इस प्यार का इजहार भी जैकी ने सोशल मीडिया पर ही किया था। साल 2021 में जैकी और रकुल ने इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को माना। रकुल प्रीत के जन्मदिन पर 10 अक्तूबर साल 2021 को जैकी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की और अपने प्यार का इजहार किया। 

4 of 5
जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
21 फरवरी 2024 को की शादी
जैकी और रकुल प्रीत को मुंबई के सिद्धी विनायक मंदिर में जाते हुए स्पॉट किया गया था, जहां उन्होंने शादी से पहले बप्पा का आशीर्वाद भी लिया। कपल ने 21 फरवरी, 2024 को शादी की। 

Keerthy Suresh: गलत एंगल से तस्वीर लेने पर पैपराजी से भिड़ी कीर्ति सुरेश की टीम मेंबर, झड़प का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्कफ्रंट पर एक्टिव हैं सितारे
जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह इन दिनों खुशनुमा जिंदगी बिता रहे हैं। रकुल अपने करियर में फिर से एक्टिव भी हो गई हैं। अगले साल उनकी फिल्म दे दे प्यार दे 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं, जैकी एक्टिंग को छोड़ निर्माता के तौर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें