फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजू खोटे की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे फिल्मी सितारे, शोले के 'कालिया' किरदार से हुए थे मशहूर

Sat, 05 Oct 2019 09:07 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Viju Khote prayer meet - फोटो : social media
बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय और कॉमेडी से लाखों दिलों को जीतने वाले कलाकार विजू खोटे के परिवार वालों ने उनकी याद में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। विजू खोटे ने 30 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। वह हिंदी सिनेमा में फिल्म शोले के कालिया के किरदार से काफी मशहूर हुए थे। विजू खोटे की श्रद्धांजलि सभा में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। 
विज्ञापन

2 of 5
Viju Khote prayer meet - फोटो : social media
अभिनेता सचिन पिलगांवकर, जैकी श्रॉफ, श्रेयस तलपड़े, वरिष्ठ अभिनेता जावेद अमरोही सहित सतीश शाह और कॉमेडियन जॉनी लीवर जैसी कई फिल्मी सितारे विजू खोटे की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और उनकी आत्मा की शांति की कामना की। हिंदी और मराठी भाषा की 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय करने वाले विजू खोटे ने कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
Viju Khote prayer meet - फोटो : social media
विजू खोटे ने अभिनेता जावेद अमरोही और सतीश शाह जैसे कलाकारों के साथ भी अभिनय किया। गौरतलब है कि 78 वर्षीय विजू पिछले लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। विजू ने मुंबई स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। विजू का अंतिम संस्कार चंदन वाड़ी में किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान कई लोग पहुंचे लेकिन हैरानी वाली बात रही कि इनमें कोई भी बड़ा चेहरा शामिल नहीं हुआ।

4 of 5
विजू खोटे को अंतिम विदाई - फोटो : सोशल मीडिया
विजू छोटे के अंतिम संस्कार में अरशद वारसी, भारत दाभोलकर और विजू के रिश्तेदार सहित उनके दोस्त नजर आए। वहीं कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए विजू खोटे को याद करते हुए उनती आत्मा की शांति की कामना की। आपको बता दें कि सिनेमा में ऐसे काफी कम कलाकार हैं जिन्होंने फिल्मों में चंद मिनटों के किरदार से ही दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ दी हो। रमेश सिप्पी की फिल्म शोले में विजू ने कालिया का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
viju khote - फोटो : social media
कालिया के रोल में शोले में विजू कुल मिलाकर करीब सात मिनट तक स्क्रीन पर नजर आए थे। लेकिन बावजूद इसके जब जब शोले का जिक्र होता है। तब तब कालिया को याद किया जाता है। शोले के अलावा विजू खोटे ने अंदाज अपना अपना में रॉबर्ट और कयामत से कयामत तक में मान सिंह जैसे किरदार किए थे। जो आज भी दर्शकों के जेहन में हैं।

पढ़ें: नम आंखों से परिवार ने दी विजू खोटे को अंतिम विदाई , सिनेमा का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें