फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Disha Breakup: टाइगर-दिशा के ब्रेकअप पर जैकी श्रॉफ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- दोनों एक-दूसरे के साथ...

Thu, 28 Jul 2022 10:48 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जैकी श्रॉफ, टाइगर एंड दिशा फैनक्लब - फोटो : instagram
जहां एक तरफ दिशा पाटनी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' को लेकर चर्चाओं में हैं, वहीं उनकी लव लाइफ भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। बॉलीवुड के गलियारों से खबर सामने आई थी कि दिशा और टाइगर ने अपना छह साल पुराना रिश्ता खत्म कर लिया है। दोनों के बीच पिछले साल से कुछ अनबन चल रही थी, जिसके कारण उन्होंने यह फैसला लिया है। टाइगर और दिशा के बीच आई इस दरार की खबर को सुन उनके फैंस का दिल टूट गया है, वह दोनों के ब्रेकअप की खबरों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। दोनों की लव लाइफ में आए इस भूचाल की खबरें से इंटरनेट पर छाई हुई हैं। हालांकि, दोनों एक्टर्स की तरफ से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन ब्रेकअप की खबरों पर टाइगर के पिता और अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपना रिएक्शन दिया है।      
विज्ञापन

2 of 4
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
जैकी श्रॉफ ने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी 
भले ही टाइगर और दिशा ने कभी अपने रिश्ते को सामने आकर स्वीकार न किया हो, लेकिन सभी उन्हें एक कपल के रूप में देखते हैं। ये दोनों इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं और ऐसे में इनकी ब्रेकअप की खबरों ने सभी को निराश कर दिया है। हालांकि अब टाइगर के पिता ने एक साक्षात्कार में अपने बेटे और दिशा के रिलेशनशिप के स्टेटस से पर्दा उठाते हुए एक बड़ा बयान जारी किया है। एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में जैकी श्रॉफ ने कहा, "टाइगर और दिशा हमेशा से दोस्त थे और अब भी हैं। मैं अब भी उन्हें साथ में बाहर जाते देखता हूं। ऐसा नहीं है कि मैं अपने बेटे की लव लाइफ पर नजर रखता हूं। मैं उनकी प्राइवेसी में दखल नहीं देना चाहता। लेकिन मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह काम के अलावा भी एक-दूसरे साथ समय बिताना पसंद करते हैं।"
विज्ञापन

3 of 4
जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी - फोटो : instagram/viralbhayani, apnabhidu
परिवार की चहेती हैं दिशा 
जैकी श्रॉफ ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "देखो, यह उनके ऊपर है कि वह एक-दूसरे का साथ रहना चाहते हैं या फिर नहीं। यह उनकी लव स्टोरी है, जैसे मेरी और मेरी पत्नी आयशा की अपनी लव स्टोरी है। हमारे पूरे परिवार की दिशा के साथ अच्छी पटती है। जैसा कि मैंने कहा है वह एक-दूसरे के साथ खुश हैं, जैसे वह मिलते और बात करते हैं।"
विज्ञापन

4 of 4
दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा और टाइगर का याराना पुराना
गौरतलब है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के दोनों चर्चित कलाकार दिशा और टाइगर पिछले छह साल से साथ हैं। दोनों न केवल पर्सनल बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। टाइगर और दिशा कई बार पब्लिक प्लेस पर भी एक साथ नजर आ चुके हैं। यहां तक कि कोरोना महामारी के वक्त हुए लॉकडाउन में दिशा टाइगर और उनकी फैमिली के साथ ही रहती थीं। टाइगर की मां और बहन के साथ भी दिशा अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें