अजय देवगन के साथ साल 2015 में फिल्म 'दृश्यम' के बाद अब तबु 'गोलमाल अगेन' के साथ वापसी कर रही हैं। तबु अब सिलेक्टिव फिल्में ही करती हैं। काफी समय से उनका कॉमेडी फिल्म में काम करने का मन था। तबु का ये सपना 'गोलमाल अगेन' से पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
फराह नाज
तबु का नाम ऐसी हीरोइनों में शामिल है जो क्वालिटी फिल्में करने में विश्वास रखती हैं। तबु एक्ट्रेस फराह की बहन हैं। आज हम आपको तबु से जु़ड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं जिसपर तबु ने तो कभी मुहर नहीं लगाई लेकिन मीडिया में इसकी खूब चर्चा हुई थी।
पढ़ें- PHOTOS: आमिर खान की मां दुर्गा की भव्य आरती, कुछ ऐसे सेलीब्रेट किया गरबा
विज्ञापन
3 of 6
तबु
ये किस्सा 1986 का है। तबु की बहन फराह और जैकी श्रॉफ फिलम 'दिलजला' की शूटिंग कर रहे थे। उन दिनों तबु अक्सर अपनी बहन के साथ सेट पर जाया करती थीं। फिल्म में डैनी विलेन के रोल में थे।
पढ़ें- जब राखी सावंत को मिला राम रहीम का हमशक्ल, सामने रख दी थी 25 करोड़ रुपए की डील
4 of 6
डैनी
शूटिंग खत्म होने के बाद पूरी स्टारकास्ट डैनी के घर पर पार्टी किया करती थी। एक दिन फराह अपने साथ तबु को भी पार्टी में ले गईं। पार्टी में जैकी श्रॉफ भी मौजूद थे। जैकी ने काफी शराब पी रखी थी। इसी दौरान जैकी ने तबु के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।
विज्ञापन
5 of 6
फराह
ये बात खुद तबु की बहन फराह ने अपने एक इंटरव्यू में कबूली थी। जबकि तबु ने इस पर कभी कुछ नहीं कहा। फराह ने कहा था कि अगर डैनी बीच-बचाव करने नहीं आते तो जैकी सारी हदें पार कर चुके होते। फराह के इस बयान ने पूरे बॉलीवुड को हैरान कर दिया था।