फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्शल आर्ट्स का राजा सबको सिखा रहा बॉलीवुड डांस, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 31 Dec 2016 10:52 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आपको जानकार हैरानी होगी कि बड़े परदे पर अपने मार्शल आर्ट्स के एक से बढ़कर एक बेहतरीन दांव दिखाने वाले सुपरस्टार जैकी चेन ने अब बॉलीवुड के बड़े से बड़े डांसरों की बोलती बंद कर दी है। उनकी आने वाली फिल्म के जारी किए गए नए वीडियो में वो सबको बॉलीवुड फिल्मों के लटके झटके सिखाते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

मार्शल आर्ट्स का राजा सबको सिखा रहा बॉलीवुड डांस, वीडियो हुआ वायरल

2 of 5
आपको बता दें कि मार्शल आर्ट्स के गुरु और बेहतरीन हीरो जैकी चेन की आने वाली फिल्म का नाम 'कुंग फू योगा' है और ये फिल्म अगले साल 23 जनवरी को रिलीज होगी। इंडिया और चाइना प्रोडक्शन के संयुक्त रूप से बन रही इस फिल्म में चैकी चैन के अलावा सोनू सूद , दिशा पटानी और अमायरा दस्तूर भी काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन

मार्शल आर्ट्स का राजा सबको सिखा रहा बॉलीवुड डांस, वीडियो हुआ वायरल

3 of 5
जैकी चैन पूरी दुनिया में अपने मार्शल आर्ट्स के दांव के लिए जाते हैं लेकिन इस फिल्म में उनका एक नया रूप दर्शकों को देखने को मिलेगा। फिल्म के ट्रेलर में इसकी झलक तो है ही लेकिन साथ ही एक और वीडियो जारी किया गया है जिसमें जैकी छोटे बच्चों को बॉलीवुड गाने पर डांस सिखा रहे हैं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-

मार्शल आर्ट्स का राजा सबको सिखा रहा बॉलीवुड डांस, वीडियो हुआ वायरल

4 of 5
जैकी के इस डास को देखकर आप इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि उन्हें बॉलीवुड फिल्मों के लटकों झटकों के बारे में पता नहीं होगा। स्टैनली टोंग के निर्देशन में बनी 'कुंग फू योगा' की शूटिंग आइसलैंड के अलावा भारत के जयपुर में भी हुई है और एक स्पेशल बॉलीवुड नंबर को फरहा खान ने कोरियोग्राफ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्शल आर्ट्स का राजा सबको सिखा रहा बॉलीवुड डांस, वीडियो हुआ वायरल

5 of 5
आपको बता दें कि इस फिल्म में काम कर रहे सभी अभिनेता जैकी चैन से काफी प्रभावित हैं। कुछ दिनों पहले ही सोनू सूद ने कहा था कि इतनी सारी उपलब्धियां हासिल करने के बाद भी जैकी चैन जैसे महान अभिनेता बहुत ही सरल व्यक्तित्व के इंसान हैं। सबके प्रति उनका व्यवहार बहुत ही प्यार भरा है। उनके जैसा व्यक्ति मिलना बहुत मुश्किल है। वो सबको अपनी जड़ों से जुड़े रहने की सीख देते हैं। फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए यहां क्लिक करें-


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें