फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुल्क बनाओ, मंदिर नहीं' वाले बयान के बाद जावेद ने छोड़ा सोशल मीडिया, बोले- 'इतनी नफरत बर्दाश्त...'

Mon, 23 Dec 2019 06:11 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jaaved jaaferi - फोटो : social media

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर अभिनेता जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। अपने बेबाक विचारों के लिए मशहूर जावेद इस वीडियो में CAA का विरोध करते दिख रहे हैं। उन्होंने अपने इस वीडियो में मोदी सरकार पर हमला बोला है।

विज्ञापन

2 of 5
जावेद जाफरी
वीडियो में जावेद जाफरी कह रहे हैं- तुम हिंदू मुसलमानों को लड़ाने में लगे हो। ये खेल बंद करो। आगे बात करो क्या करना है। रोटी दो, कपड़ा दो, मकान दो, इसके बारे में बात करो। पहले कहते थे कांग्रेस भ्रष्टाचारी पार्टी है। चलो मान लिया। आप क्या कर रहे हैं?
विज्ञापन

3 of 5
javed jaffrey - फोटो : file photo
उन्होंने कहा- आपने कहा था हम स्कूल बनाएंगे, शिक्षा देंगे, बेरोजगारी कम करेंगे। वो बात नहीं करते आप। आप ये बोलते हैं मंदिर यही बनाएंगे और कुछ है नहीं क्या बनाने के लिए, मुल्क को बनाओ। ये जो नागरिकता संशोधन कानून है बहुत खतरनाक है।

4 of 5
जावेद जाफरी
उन्होंने कहा- अंबेडकर के संविधान के खिलाफ है ये नागरिकता संशोधन कानून। किसी और को बेवकूफ बनाओ। लोग भूखे मर रहे हैं। नौकरी नहीं है लोगों के पास। ये बहुत बड़ा गेम है। उन्होंने राहत इंदौरी का एक शेर भी पढ़कर सुनाया- लगेगी आग तो आएंगे घर कई जद में, यहां पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है, जो आज साहिबे मसनद हैं कल नहीं होंगे, किराएदार हैं जाती मकान थोड़ी है, सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जावेद जाफरी
बता दें जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) ने आज ही ट्वीट कर बताया है कि वह सोशल मीडिया को अलविदा कह रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- 'नफरत और ट्रोलिंग को और नहीं झेल सकता। स्थिति सुधरने तक सोशल मीडिया से जा रहा हूं। आशा करता हूं कि चीजें जल्दी ठीक होंगी, इंशाअल्लाह. भारत पहले है, जय हिंद।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें