फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जी की पुण्यतिथि पर अलीगढ़ से वायरल हुए वीडियो पर इन 2 एक्टर्स ने निकाला गुस्सा

Sat, 02 Feb 2019 09:12 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जावेद जाफरी - फोटो : file photo
बॉलीवुड के कॉमेडी एक्टर जावेद जाफरी इन दिनों अपनी बहुचर्चित फिल्म 'टोटल धमाल' को लेकर चर्चा में है। कभी-कभी वह कई समाजिक मामलों पर अपनी राय भी देते रहे हैं साथ ही बहुत से मुद्दों का विरोध भी करते हैं। अलीगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर वायरल हुए वीडियो को लेकर जावेद जाफरी और अतुल कुलकर्णी ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पाण्डेय ने नाथूराम गोडसे की याद में शौर्य दिवस के रूप में मनाया। पूजा शकुन ने गांधी जी के पुतले को तीन गोलियां मारकर उसका दहन किया। पुलिस ने इस मामले में नौ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में कुछ गिरफ्तारी भी हुई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जावेद जाफरी - फोटो : file photo
जावेद जाफरी ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस घटना पर दुख प्रकट किया और देश के राजनीतिक प्रारूप का मजाक भी उड़ाया। उन्होंने लिखा- 'उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कुछ लोगों ने पहले महात्मा गांधी के पुतले पर गोलियां चलाईं और 'महात्मा नाथूराम गोडसे अमर रहे' के नारे लगाए, फिर मिठाई बांटी, नया भारत!' । जावेद जाफरी के इस ट्विटर पर उनके फैंस अपनी प्रतिकिया भी दे रहे हैं। 

 

4 of 5
Atul Kulkarni - फोटो : social media
बता दें कि जावेद जाफरी इससे पहले बीफ नीति पर भी अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। इस तरह वह कई सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं। जावेद जाफरी के अलावा 'गाजी अटैक' एक्टर अतुल कुलकर्णी ने भी इस घटना की आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट किया-  'उन तीन गोलियों का सफर आज भी जारी है, एक जिंदगी से ज्यादा की तबाही ये कर रही हैं.....आज से 71 साल पहले कई हत्याएं हुईं थीं।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Total Dhamaal - फोटो : file photo
महात्मा गांधी के पुतले पर गोली चलाने और फिर दहन करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही लोग इस घटना की आलोचना भी कर रहे हैं। बात करें जावेद जाफरी की आने वाली फिल्म 'टोटल धमाल' की बात करें तो इसमें उनके अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म 22 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें